Headlines

झोटा हत्याकांड के बाद ‌BJP ने AAP सरकार को घेरा:नेता बोले-कानून व्यवस्था चरमराई, गोशा बोले-90% कर्मचारियों के डमी होने का संदेह




पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की मानसा में हुई हत्या और लुधियाना नगर निगम में कर्मचारियों की तैनाती व सफाई ठेके को लेकर भाजपा नेताओं ने सवाल उठाए हैं। भाजपा नेताओं ने आप सरकार को घेरा और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए है। भाजपा नेताओं ने झोटा हत्याकांड में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की, वहीं नगर निगम के 1208 कर्मचारियों की सूची सार्वजनिक करने और सफाई ठेके की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है। भाजपा के जिला मुख्य प्रवक्ता मनोज कुमार झा और वरिष्ठ नेता राकेश कपूर ने झोटा की हत्या पर दुख जताते हुए घटना की कड़ी निंदा की। मनोज कुमार झा ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ने वाले व्यक्ति की हत्या होना चिंताजनक है। ऐसे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे सरकार उन्होंने हत्याकांड की निष्पक्ष जांच करवाने, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दिलाने की मांग की। राकेश कपूर ने कहा कि पंजाब को नशामुक्त बनाने के साथ नागरिकों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने जरूरी हैं। राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। 1208 कर्मचारियों में 90% के डमी होने का संदेह जताया दूसरी ओर, भाजपा नेता गुरदीप सिंह गोशा ने नगर निगम में 1208 कर्मचारियों की भर्ती और तैनाती पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि इनमें करीब 90% कर्मचारी डमी हो सकते हैं। उन्होंने इस संबंध में संदेह जताते हुए मेयर से सभी कर्मचारियों के नाम, वार्डवार तैनाती, उपस्थिति और ड्यूटी रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग की। सफाई के ठेके में चहेतो को पहुंचाया फायदा गोशा ने सफाई के ठेके पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि संबंधित कंपनी की योग्यता, ठेके की शर्तों, भुगतान और वास्तविक सफाई कार्य की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि चहेतों को फायदा पहुंचाने की आशंकाओं को दूर करने के लिए पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनाई जाए। हालांकि, कर्मचारियों के डमी होने और अनियमितताओं से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। गोशा ने कहा कि यदि प्रक्रिया नियमों के अनुसार हुई है, तो रिकॉर्ड सार्वजनिक करने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने भाजपा के निर्वाचित पार्षद के साथ कथित धक्केशाही का विरोध करते हुए उचित जवाब देने की बात कही और नगर निगम प्रशासन से पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *