![]()
धन-धन बाबा दीप सिंह जी शहीद गुरुद्वारा में 31 कन्याओं के सामूहिक विवाह को लेकर चल रही असमंजस की स्थिति खत्म हो गई है। विवाह समारोह 11 अक्टूबर, रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होगा। गुरुद्वारा में विवाह कार्यक्रम स्थगित होने की चर्चाओं के बीच सेवादार सतनाम सिंह लाडा ने कहा कि सभी 31 कन्याओं के विवाह तय तिथि और समय पर संपन्न होंगे। सतनाम सिंह लाडा ने बताया- सामूहिक विवाह कार्यक्रम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। सर्वधर्म की कन्याओं के विवाह की तैयारियां पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही रहेंगी। गुरुद्वारा में शादी की तैयारी चल रही हैं। सभी शादियां सर्वधर्म रीति रिवाजों के साथ ही करवाई जाएंगी। परिजनों को इनकी सूचना दे दी गई है। टिम्मा की गिरफ्तारी के बाद असमंजस थी दरअसल, गुरुद्वारा के सचिव तेजेंद्र पाल सिंह टिम्मा को इमिग्रेशन संचालक के साथ मारपीट और लूट के मामले में पुलिस ने गुरुद्वारा के गेस्ट हाउस से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया। इस दौरान पुलिस पर गुरुद्वारा में बेअदबी करने के आरोप भी लगाए गए, जिन्हें लेकर मामला चर्चा में रहा। इसके बाद टिम्मा को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया। इस घटनाक्रम के बीच गुरुद्वारा में 31 कन्याओं के सामूहिक विवाह को लेकर भी असमंजस की स्थिति बनने लगी थी। विवाह कार्यक्रम स्थगित होने की चर्चाएं सामने आने के बाद गुरुद्वारा कमेटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्यक्रम की जानकारी दी।
Source link
टिम्मा की गिरफ्तारी के बाद शादियों पर असमंजस खत्म:11 अक्टूबर को ही होंगे 31 लड़कियों के सामूहिक विवाह, गुरुद्वारा में हो रही तैयारी
