Headlines

ट्रक पलटा तो पकड़ा गया सवा करोड़ रुपये का गांजा:सूरजपुर के घाट पेंडारी में ट्रक हादसे का शिकार, तस्करी के आरोप में 1 गिरफ्तार




सूरजपुर जिले के घाट पेंडारी में उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा ट्रक पलट गया। पलटे ट्रक से पुलिस ने 238 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत पुलिस ने एक करोड़ 19 लाख रुपये बताई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला चंदौरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 30 सितंबर को अंबिकापुर-बनारस स्टेट हाईवे में घाट पेंडारी के मुख्य घाट में ट्रक क्रमांक UP 13 T 5497 पलट गयया था। ट्रक के चालक सुनील कुमार ट्रक को क्रेन के माध्यम से उठवाया और ट्रक से बिखरे बोरियों को मजदूरों से उठवा रहा था। ट्रक में प्लास्टिक दाने भरे हुए थे। गांजे की बोरियों को अलग रखने पर हुआ शक सुनील कुमार द्वारा ट्रक में लदे कुछ बोरियों को अलग रखकर उसे प्लास्टिक के तिरपाल से ढंकवा दिया था और उसे छिपा दिया गया था, जिसके कारण उसमें संदिग्ध सामान होने का शक लोगों को हुआ और सूचना चंदौरा पुलिस को दी गई। सूचना पर चंदौरा थाना प्रभारी लक्षमण सिंह धुर्वे की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर क्षतिग्रस्त ट्रक खड़ा मिला तथा ट्रक के अगल-बगल जमीन पर सामाग्री प्लास्टिक दाना की बोरी रखा था, किन्तु मौके पर ट्रक ड्राईवर या अन्य व्यक्ति उपस्थित नहीं मिले। आस-पास की तलाशी लेने पर पुलिस को 09 बोरियों में भरे कुल 238 किलो 290 ग्राम गांजा मिला। जब्त गांजा की कीमती करीब 1 करोड़ 19 लाख रूपये बताई गई है। ट्रक में प्लास्टिक दाना लोड होने के कारण किसी को शक नहीं हुआ और वे आसानी से रायगढ़ के रास्ते सरगुजा जिला पार कर सूरजपुर पहुंच गये थे। यदि हादसा नहीं होता तो संभवतः आरोपी पकड़े भी नहीं जाते। ओडिसा से यूपी ले जा रहे थे गांजा पुलिस ने फरार आरोपी सुनील कुमार को पकड़ा। सुनील कुमार ने बताया कि ट्रक अलीगढ़, उत्तरप्रदेश निवासी उसके साथी के नाम पर रजिस्टर्ड है वे वे दोनों मिलकर ट्रक चलाते हैं। आरोपी ने बताया कि ट्रक में ओडिसा से प्लास्टीक दाना के साथ गांजा लोड करा कर लखनऊ उत्तरप्रदेश ले जा रहे थे। घाट पेण्डारी घाट में ट्रक के पलट जाने के बाद उन्होंने गांजा को सड़क किनारे गड्ढे में छिपाकर तिरपाल ढंक दिया था। पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार (32 वर्ष) निवासी अलीगढ़ (उ०प्र०) को गिरफ्तार किया गया। मामले में फरार अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *