Headlines

डबवाली में तड़पते घायल की सेवादार ने बचाई जान:अस्पताल पहुंचाया, वाहन की चपेट में आया था बाइकसवार, लोग बने थे तमाशबीन




डबवाली-सिरसा मार्ग पर चोरमार से सालम खेड़ा के बीच बराड़ पैलेस के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मानवता की मिसाल देखने को मिली। हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़ा तड़पता रहा और लोग मदद करने की बजाय तमाशबीन बने रहे। ऐसे समय में डेरा सच्चा सौदा के सेवादार ने तत्परता दिखाते हुए अपनी कार से घायल को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, ब्लॉक मसीतां से संबंध रखने वाले डेरा सच्चा सौदा के सेवादार दशोर इन्सां सिरसा से अपने गांव मसीतां लौट रहे थे। ओढ़ा में अपनी बहन के घर रुकने के बाद वे अपनी भांजी के साथ कार से गांव जा रहे थे। जब वे बराड़ पैलेस के पास पहुंचे तो सड़क किनारे एक युवक दर्द से कराहता हुआ मदद की गुहार लगा रहा था और उसकी टूटी हुई मोटरसाइकिल पास में ही पड़ी थी। भांजी की मदद से कार में बिठाया, CHC ओढ़ा में कराया भर्ती दशोर इन्सां ने पल भर की देरी किए बिना अपनी कार सड़क किनारे रोकी और तुरंत घायल के पास पहुंचे। युवक की हालत गंभीर देखते हुए उन्होंने अपनी भांजी के सहयोग से उसे कार में बिठाया और बिना समय गंवाए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ओढ़ा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका तुरंत इलाज शुरू किया। घायल युवक की पहचान मंडी डबवाली निवासी दिलप्रीत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह के रूप में हुई है। सेवादार ने अस्पताल में भर्ती कराने के बाद परिजनों को हादसे की सूचना दी और इलाज पूरा होने तक वहीं मौजूद रहे। अस्पताल स्टाफ और ग्रामीणों ने सराहा, होश आने पर साफ होगी हादसे की वजह अस्पताल के स्टाफ ने सेवादार की सजगता और इंसानियत की जमकर तारीफ की। स्वास्थ्य कर्मियों का कहना था कि यदि घायल को अस्पताल पहुंचाने में थोड़ी भी देरी होती तो खून अधिक बहने से उसकी स्थिति बेहद नाजुक हो सकती थी। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दिलप्रीत की बाइक को किस वाहन ने टक्कर मारी थी। पुलिस और परिजनों का कहना है कि घायल के पूर्ण होश में आने के बाद ही हादसे के कारणों का पता चल सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *