Headlines

डबवाली में पॉलीथिन बैग से 20 हजार रुपए चोरी:अस्पताल से लौट रही थी महिला, ब्लेड से काटकर वारदात को दिया अंजाम




सिरसा के डबवाली शहर में एक महिला के पॉलीथिन से 20 हजार रुपए चोरी हो गए। चौहान नगर निवासी ममता पत्नी कालू राम ने थाना शहर डबवाली में शिकायत दर्ज कराई है कि अज्ञात व्यक्ति ने ब्लेड से पॉलीथिन काटकर इस वारदात को अंजाम दिया। ममता ने पुलिस को बताया कि वह तहसील डबवाली, जिला सिरसा की रहने वाली हैं। 24 अगस्त 2026 को करीब 11:30 बजे वह मंडी डबवाली के सरकारी अस्पताल से दवाई लेकर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके हाथ में पकड़े पॉलीथिन के लिफाफे को ब्लेड से काट दिया। महिला के अनुसार, लिफाफे में रखे 20 हजार रुपए निकालकर अज्ञात व्यक्ति मौके से फरार हो गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच ममता को इस बात की जानकारी नहीं हो पाई कि आरोपी ने किस तरीके से उनके हाथ में पकड़े पॉलीथिन बैग को काटकर पैसे निकाले। घटना का पता चलने के बाद उन्होंने तुरंत थाना शहर डबवाली में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने पुलिस से मांग की है कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी के आरोप में उचित कानूनी कार्रवाई की जाए और उनके चोरी हुए 20 हजार रुपए बरामद करवाए जाएं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *