Headlines

डबवाली में मामा ने किया भांजे पर कृपाण से हमला:आधार कार्ड मांगने को लेकर विवाद, दोनों मिलकर खरीदी थी बाइक




सिरसा जिले के डबवाली स्थित गांव मसीता में आधार कार्ड मांगने पर एक व्यक्ति पर उसके मामा ने कृपाण से हमला कर दिया। इस हमले में भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पहले डबवाली के सरकारी अस्पताल और बाद में नागरिक अस्पताल सिरसा रेफर किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में गांव मसीता निवासी तरसेम सिंह ने बताया कि उसका मामा गुरलाल सिंह, जो बठिंडा जिले का निवासी है, उसी के गांव में रहता है। तरसेम के अनुसार, दोनों ने मिलकर एक मोटरसाइकिल खरीदी थी, जिसमें मामा गुरलाल सिंह ने 30 हजार रुपए और तरसेम सिंह ने 70 हजार रुपए का योगदान दिया था। महिला ने कराया बीच-बचाव शिकायत के अनुसार, 7 जुलाई की रात करीब 9 बजे तरसेम सिंह अपने मामा गुरलाल सिंह से अपना आधार कार्ड लेने गया था। आरोप है कि गुरलाल सिंह पहले घर के अंदर गया और फिर कृपाण लेकर बाहर आया। उसने तरसेम सिंह के सिर पर हमला कर दिया। बचाव करते समय तरसेम के हाथ पर गंभीर चोट लगी। शोर सुनकर उसकी पत्नी परमजीत कौर मौके पर पहुंची और बीच-बचाव किया। पीड़ित तरसेम सिंह का आरोप है कि आरोपी गुरलाल सिंह ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गया। घायल तरसेम को उपचार के लिए पहले डबवाली के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए नागरिक अस्पताल सिरसा रेफर कर दिया गया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज पुलिस ने घायल तरसेम सिंह के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी गुरलाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और पुलिस जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *