![]()
मोहाली जिले में डेराबस्सी के मुबारकपुर में महिलाओं के बीच कुछ दिन पहले हुई कहासुनी के बाद विवाद फिर भड़क गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने घर के पास पहुंचकर मां-बेटी के साथ मारपीट की। इस घटना में हरप्रीत कौर घायल हो गईं, जिन्हें डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी बेटी हरविंदर कौर को भी चोटें आई हैं। पीड़ित पक्ष के अनुसार, कुछ दिन पहले गली में महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। उस समय दोनों पक्षों के बीच मामला शांत हो गया था। हालांकि, आरोप है कि एक दिन पहले दूसरे पक्ष के कुछ लोग गली में पहुंचे और पुरानी बात को लेकर फिर से विवाद शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान कपड़े फाड़ने के आरोप बात बढ़ने पर हरप्रीत कौर और उनकी बेटी हरविंदर कौर के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। अस्पताल में भर्ती हरप्रीत कौर ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उनके कपड़े फाड़ दिए गए और उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि अचानक हुए हमले के कारण उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला। उन्होंने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज सहित पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीसीटीवी के आधार पर जांच कर रही पुलिस घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात कही जा रही है और इसकी फुटेज सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। हालांकि, प्रसारित हो रही सीसीटीवी फुटेज की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मुबारकपुर चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने बताया कि अस्पताल में भर्ती हरप्रीत कौर के बयान दर्ज किए जाएंगे। बयान और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
डेराबस्सी में मां-बेटी पर घर के पास हमला:पुराने विवाद में की मारपीट, कपड़े फाड़ने और अभद्रता के आरोप
