![]()
राजनांदगांव जिले में अवैध शराब तस्करी और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत डोंगरगढ़ पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई की हैं। पुलिस ने बड़ी मात्रा में देशी और अंग्रेजी शराब जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और एसडीओपी डोंगरगढ़ केशरी नंदन नायक के मार्गदर्शन में की गई। खंडहर मकान में छिपाकर रखी थी 614 पाव शराब पहला मामला ग्राम मुरमुंदा का है। पुलिस को 13 सितंबर को सूचना मिली थी कि खेमलाल कदम उर्फ गुड्डू अपने घर के पास एक पुराने खंडहर मकान में अवैध शराब छिपाकर बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी वहां से फरार हो गया। इसके बाद गवाहों की मौजूदगी में खंडहर मकान की तलाशी ली गई। यहां प्लास्टिक की बोरियों में रखी 614 पाव अवैध शराब बरामद हुई। जब्त शराब की कुल मात्रा 110.52 लीटर और कीमत 66,630 रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ डोंगरगढ़ थाने में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। 8 दिन बाद मुरमुंदा से पकड़ा गया आरोपी पुलिस के मुताबिक, तकनीकी साक्ष्यों और लगातार पतासाजी के बाद 21 सितंबर 2026 को खेमलाल कदम उर्फ गुड्डू को ग्राम मुरमुंदा से पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 614 पाव शराब में ये ब्रांड शामिल कुल 614 पाव, यानी 110.52 लीटर शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत 66,630 रुपए है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान खेमलाल कदम उर्फ गुड्डू (40), निवासी मुरमुंदा, थाना डोंगरगढ़ के रूप में हुई है। खैरागढ़ रोड पर होटल के पास दूसरा आरोपी गिरफ्तार दूसरे मामले में 20 सितंबर को गश्त और पतासाजी के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि खैरागढ़ रोड स्थित बगीचा होटल के सामने एक व्यक्ति अवैध शराब बेच रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। यहां करनैल सिंह भाटिया को थैले में शराब रखकर बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। उसके कब्जे से 17 पाव (3.060 बल्क लीटर) सुपर 36 मसाला देशी मदिरा जब्त की गई, जिसकी कीमत 1,900 रुपए बताई गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(ख) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान करनैल सिंह भाटिया (50), निवासी बुधवारीपारा, वार्ड नंबर 13, डोंगरगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Source link
डोंगरगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के साथ 2 आरोपी पकड़े:राजनांदगांव में 110 लीटर अवैध शराब जब्त, होटल के पास दूसरा आरोपी भी पकड़ा गया
