![]()
तरनतारन पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हेरोइन, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा और 200 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। एसएसपी लांबा ने बताया कि थाना झबाल के एसआई बलविंदर सिंह ने दाना मंडी झबाल से वरिंदर सिंह और सुखदेव सिंह को पकड़ा। इनके पास से 8 ग्राम हेरोइन, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा और 200 रुपये की ड्रग मनी मिली। इसी तरह, सदर थाना तरनतारन के एएसआई गुरविंदर सिंह ने गांव पिद्दी गेट के पास हरजिंदर सिंह और लखबीर सिंह को नशीले पदार्थ लेते हुए गिरफ्तार किया। वल्टोहा थाने के एसआई बलजिंदर सिंह ने गश्त के दौरान अर्शदीप सिंह और हरप्रीत सिंह को पकड़ा। इनके पास से 6 ग्राम 12 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। सदर पट्टी थाने के एएसआई कुलविंदर सिंह ने दाना मंडी घरियाला से यादविंदर सिंह को नशीला पदार्थ लेते हुए गिरफ्तार किया। एसएसपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किए गए हैं। उन्हें पुलिस रिमांड के लिए कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
Source link
तरनतारन पुलिस ने 7 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार:उनके पास से हेरोइन, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और ड्रग मनी मिली
