![]()
जोधपुर ग्रामीण की ओसियां थाना पुलिस ने थोब गांव में पंप मोटर वाइंडिंग की दुकान से दो क्विंटल तांबा चोरी करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। चोरी का माल खरीदने वाले गिरोह के मुख्य सरगना और कबाड़ी जगदीश गवारिया (36) निवासी तिंवरी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार 10 अगस्त की रात थोब स्थित धन्नराज प्रजापत की दुकान का शटर तोड़कर पिकअप सवार चोर करीब दो क्विंटल नया-पुराना तांबे का वायर चुराकर ले गए थे। इस संबंध में पीड़ित ने 11 अगस्त को ओसियां थाने में मामला दर्ज कराया। एसपी जोधपुर ग्रामीण पंकज यादव के निर्देश पर वृताधिकारी प्रदीपसिंह चारण के सुपरविजन और थानाधिकारी राजेंद्र चौधरी व डीएसटी प्रभारी श्रवण कुमार भंवरिया के नेतृत्व में गठित टीम ने तीन आरोपियों को पकड़ा था। आरोपियों से पूछताछ में तांबे के वायर तिंवरी निवासी कबाड़ी जगदीश को बेचना स्वीकार किया। इस पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जगदीश पुत्र सुगनाराम गवारिया को धर दबोचा।
पुलिस जांच में सामने आया कि पकड़ा गया कबाड़ी शातिर किस्म का है। उसके खिलाफ पहले भी विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं।
Source link
तांबे के वायर चोरी का मामला, खरीदार को पकड़ा:चोरी के बाद बेचा था माल, आरोपी के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं कई मामले
