Headlines

तीन दिवसीय स्काउट्स एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन, ब्लैक पैंथर की टीम बनी विजेता




एडी पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट्स एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को उत्साह और उमंग के साथ समापन हुआ। पिछले तीन दिनों से चल रहे इस शिविर में विद्यार्थियों ने अनुशासन, प्राथमिक चिकित्सा, गांठ बांधना, बिना बर्तन के भोजन बनाना, टेंट निर्माण, आपदा प्रबंधन जैसे कई जीवनोपयोगी कौशल सीखे। बच्चों ने कठिन अभ्यास के दौरान टीम वर्क और आत्मनिर्भरता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाध्यापक बिमलेश कुमार तिवारी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने स्कूल के डायरेक्टर उज्जवल शुक्ला, प्रधानाचार्या शालिनी शुक्ला के साथ बच्चों द्वारा निर्मित टेंटों, बनाए गए भोजन का निरीक्षण किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि स्काउट्स एंड गाइड केवल एक प्रशिक्षण नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक श्रेष्ठ कला है। यह बच्चों में देशप्रेम, सेवा-भावना, अनुशासन का बीजारोपण करती है। स्कूल की प्रधानाचार्या ने कहा कि इस तरह के शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास में बेहद सहायक होते हैं। यह उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास भी करते हैं। ट्रेनर हरिओम ने सभी विद्यार्थियों, उपस्थित लोगों को स्काउट्स एंड गाइड के महत्व, इसके इतिहास, दैनिक जीवन में इसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। तीन दिनों के प्रदर्शन, ओवरऑल मार्किंग के आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को पुरस्कृत किया गया। इसमें क्रमशः प्रथम स्थान ब्लैक पैंथर, द्वितीय स्थान रोज, तृतीय स्थान ब्लैक टाइगर टीम को मिला। विजेता, प्रतिभागी टीमों को मेडल, प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान, स्काउट्स एंड गाइड के नारों के साथ हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *