![]()
हरियाणा के नूंह जिले के रहने वाले भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व चेयरमैन जाहिद हुसैन से 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है। धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस और गौदारा गैंग का सदस्य बताया है। जाहिद के मुताबिक, उन्हें 15 मिनट के भीरत दो बार कॉल किया गया। पहली बार कॉल में कहा तू भारतीय जनता पार्टी में बहुत बड़ा नेता है, अगर तुझे अपनी और अपने बच्चों की जान प्यारी है तो दो दिन के अंदर 5 खोखा (5 करोड़ रुपए) दे दे। हमारे पास तुम्हारी पूरी डिटेल है। करीब 1 मिनट 41 सेकंड तक यह बातचीत हुई। इसके बाद कॉल कट गई। करीब पांच मिनट बाद दोबारा कॉल आई, जिसमें कहा किया कि हमारे बॉस तेरे से बात करना चाहते है। जवाब मांग रहे है कि पैसे देने हैं या नहीं। तेरे पर केवल दो दिन है, फिर अंजाम देख लेना। इसके बाद कॉल कट गई। जाहिद हसन ने तुरंत एसपी डॉ. अर्पित जैन को जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि जाहिद हुसैन पहले इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) में थे।। अगस्त 2014 में उन्होंने अपने भाई आबिद हुसैन के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। जाहिद हुसैन उस समय नूंह से इनेलो के घोषित प्रत्याशी जाकिर हुसैन के चचेरे भाई है। पंचायत समिति के चेयरमैन रह चुके हैं और वर्तमान में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में हैं। कैसे मांगी गई पांच करोड़ की रंगदारी, जाहिए ने ये बातें बताईं.. पूर्व चेयरमैन ने तुरंत एसपी को दी जानकारी जाहिद हुसैन ने कॉल करने वाले को कहा कि वह किसी धमकी से डरने वाले नहीं हैं और आरोपी जब चाहे सामने आ सकता है। इसके बाद कॉल कट गई। जाहिद ने तुरंत एसपी को मामले की जानकारी दी। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मोबाइल नंबर और कॉल से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। एसपी बोले- आरोपी की लोकेशन यूपी की वहीं, इस मामले को लेकर एसपी अर्पित जैन ने कहा है कि जिस नंबर से कॉल आई है, उसकी डिटेल निकलवाई गई है, जिसमें आरोप की लोकेशन उत्तर प्रदेश की मिली है। हालांकि, मामले की पूरी जानकारी पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी। उधर, जाहिद हुसैन ने बताया कि उन्होंने सिटी थाना में भी लिखित शिकायत दे दी है।
Source link
'तू बड़ा BJP नेता, जान प्यारी तो ₹5 करोड़ दे':हरियाणा पूर्व चेयरमैन को लॉरेंस-गौदारा गैंग की धमकी; 2 दिन में 'हां'-'ना' में जवाब मांगा
