![]()
मंडला जिले के नेशनल हाईवे-30 पर गुरुवार रात एक सड़क हादसे में 10 लोग घायल हो गए। बीजाडांडी थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ऑटो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। इस दुर्घटना में पांच घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। यह दुर्घटना बीजाडांडी और कालपी के बीच वल्लार तिराहे के पास रात करीब 8 बजे हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटो में लगभग 12 से 14 लोग सवार थे। ऑटो में सवार सभी लोग ग्राम रोजकुंड के निवासी बताए जा रहे हैं, जो अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान ऑटो सड़क किनारे खड़े ट्रक क्रमांक एमपी 18 एच 5328 से जा टकराया। हादसे की सूचना मिलते ही बीजाडांडी पुलिस और डायल-112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल बीजाडांडी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। पुलिस ने ट्रक को अपनी अभिरक्षा में ले लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Source link
तेज रफ्तार ऑटो खड़े ट्रक से टकराया:मंडला में 10 लोग घायल, 5 गंभीर; जबलपुर रेफर
