Headlines

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो लड़कों की मौत:चहलारी घाट पुल के पास हादसा, बाइक सवारों को रौंदकर ड्राइवर फरार




सीतापुर में मंगलवार रात करीब 10 बजे रेउसा-बहराइच मार्ग पर चहलारी घाट पुल के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो लड़काें को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामला थानगांव थाना क्षेत्र का है। लड़कों की पहचान खानी हुसैनपुर निवासी पवन (15) पुत्र मुन्ना और बहारपुर निवासी दिनेश (13) पुत्र अरविंद के रूप में हुई है। होटल की ओर जा रहे थे दोनों किशोर मंगलवार रात पवन अपने साथी दिनेश के साथ बाइक से चहलारी घाट मंदिर के पास स्थित एक होटल की ओर जा रहा था। दोनों रेउसा-बहराइच मार्ग पर चहलारी घाट पुल के पास पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सड़क पर गिरकर हुए गंभीर घायल टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों किशोर बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी और मौके पर भीड़ जमा हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया सूचना मिलते ही थानगांव पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों किशोरों को उपचार के लिए अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद पवन और दिनेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। दो किशोरों की एक साथ मौत की खबर मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद दोनों गांवों में भी मातम का माहौल है। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस थानगांव प्रभारी विमल गौतम ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। फरार वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *