Headlines

दमोह- पटेरिया नाले में आ गया 6 फीट लंबा मगरमच्छ:देखने वालों की लगी भीड़, वन विभाग ने रेस्क्यू कर सुरक्षित पकड़ा




दमोह जिले के तेजगढ़ वन परिक्षेत्र के पटेरिया गांव के नाले में बुधवार दोपहर एक मगरमच्छ दिखाई दिया। इसे देखकर वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोग अपनी जान बचाकर भागे और वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने 6 फीट लंबे मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू किए गए मगरमच्छ को फिलहाल तेजगढ़ वन परिक्षेत्र कैंपस में सुरक्षित रखा गया है। स्वास्थ्य जांच के बाद उसे किसी बड़े जलाशय में छोड़ा जाएगा। इस रेस्क्यू अभियान में बीट गार्ड कमलेश राय, स्थायी कर्मचारी अफजल खान, पप्पू खान, रवि रैकवार और सुरक्षा श्रमिक पंचम सिंह की टीम ने अहम भूमिका निभाई। वन परिक्षेत्र अधिकारी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिलने के तुरंत बाद टीम को भेजा गया था। उन्होंने बताया कि मगरमच्छ नाले में कहां से आया, इसकी जानकारी नहीं है। हालांकि, आशंका है कि बारिश में ब्यारमा नदी के पानी के साथ बहकर यह नाले में आ गया होगा। ग्रामीणों की समय पर नजर पड़ने से कोई हादसा नहीं हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *