Headlines

दादी की तेरहवीं में जा रहे युवक की मौत:अंबाला में रेलवे ट्रैक पर मिला शव, लुधियाना से रायबरेली जा रहा था




दादी की मौत के बाद उनकी तेरहवीं में शामिल होने रायबरेली स्थित अपने घर लौट रहे 28 साल के दुर्गेश की अंबाला में ट्रेन हादसे में मौत हो गई। शनिवार सुबह अंबाला कैंट और अंबाला सिटी रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैक के पास उसका शव मिला था। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को रायबरेली से उसके परिजन और रिश्तेदार अंबाला पहुंचे। शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया की गई। मृतक के छोटे भाई बृजेश ने बताया कि दुर्गेश लुधियाना में रहकर पोताई का काम करता था। वह मई में ही घर से वापस लुधियाना काम पर गया था। 23 सितंबर को उनकी दादी की मौत हो गई थी। इसके बाद दुर्गेश उनकी तेरहवीं में शामिल होने के लिए घर लौट रहा था। परिवार को उम्मीद थी कि वह जल्द ही घर पहुंच जाएगा, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। भाई बोला- ट्रेन के अंदर खड़ा था, किसी ने धक्का दे दिया बृजेश ने बताया कि भाई ट्रेन के अंदर खड़ा था। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने उसे धक्का दे दिया, जिससे वह ट्रेन से नीचे गिर गया। गिरने के बाद उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस की जांच में हादसे के वास्तविक कारण की पुष्टि अभी बाकी है। GRP मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। सिर में गंभीर चोट, पैर भी फ्रैक्चर पोस्टमार्टम के बाद सामने आई जानकारी के अनुसार दुर्गेश के सिर में गंभीर चोट लगी थी। उसकी छाती पर भी चोट के निशान मिले हैं, जबकि एक पैर फ्रैक्चर हुआ था। इन चोटों को ट्रेन से गिरने की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। मौत की परिस्थितियों को लेकर पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। लुधियाना से लखनऊ का जनरल टिकट मिला था दुर्गेश की जेब से लुधियाना से लखनऊ का जनरल टिकट मिला था। पुलिस के अनुसार टिकट 2 अक्टूबर की रात करीब 2:10 बजे लुधियाना से रवाना होने वाली ट्रेन का था। उसके पास 60 रुपए नकद और POCO कंपनी का मोबाइल भी मिला था। मोबाइल की स्क्रीन टूटी हुई थी। रायबरेली से 5 लोग पहुंचे, लुधियाना के रिश्तेदार भी आए दुर्गेश की मौत की सूचना मिलने के बाद रायबरेली से पांच लोग अंबाला पहुंचे। इसके अलावा लुधियाना में रहने वाले उसके कुछ रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंचे। परिजनों के मुताबिक दुर्गेश परिवार में कमाने वाला सदस्य था और मई से लुधियाना में काम कर रहा था। GRP चौकी इंचार्ज यशपाल के अनुसार शनिवार सुबह करीब 8 बजे स्टेशन मास्टर ने रेलवे ट्रैक के पास शव पड़े होने की सूचना दी थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव की तलाशी ली और घटनास्थल की जांच की। इसके बाद शव को अंबाला सिटी सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *