Headlines

दिग्विजय ने किया भिवानी के भीम स्टेडियम का दौरा:चौटाला बोले- मेडल फैक्ट्री की व्यवस्था देखकर दु:ख होता है, लेकिन सरकार को शर्मशार होना चाहिए




जननायक जनता पार्टी (JJP) के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने भिवानी के भीम स्टेडियम का दौरा किया। इस दौरान व्यवस्थाओं व सुविधाओं की कमी को लेकर हरियाणा सरकार पर निशाना साधा। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि मेडल फैक्ट्री की व्यवस्था देखकर दु:ख होता है। हमें तो दु:ख होता है, लेकिन सरकार को शर्मशार होना चाहिए। भीम स्टेडियम के ट्रैक पर दलदल बना हुआ है। हरियाणवी कहावत के अनुसार गोड्य-गोड्य ग्यार है। इसमें तो गाड़ी नहीं चल सकती 4 बाई 4 और आदमी चलने की तो कल्पना भी नहीं की जा सकती। डीसी कहते हैं कि बारिश हो गई, तो इस पर मिट्‌टी डालने की क्या जरूरत पड़ी। जिससे दलदल हो गया। इस दलदल में कैसे गुजारा हो। मूलभूत बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। भीम स्टेडियम का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर गूंजता है, उसका यह हाल देखकर दु:ख होता है। मेडल की बात करें तो हरियाणा वालों ने ही मेडल लिए हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में सबसे ज्यादा मेडल देने वाले भिवानी में खेल सुविधाएं कम
जेजेपी युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स में देश को सबसे ज्यादा मेडल दिलाने वाले भिवानी जिला में खेल सुविधाओं की कमी है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि CM सैनी नींद से जागो, हिन्दू मुस्लिम से काम नहीं चलेगा। ये राजनीतिक बात नहीं, मिट्टी से सोना उगाने की है, ये तब होगा जब सरकार की नीयत ठीक होगी। बदहाल स्टेडियम से कैसे खिलाड़ी तैयार होंगे-दिग्विजय
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि ऐसे बदहाल स्टेडियम से कैसे खिलाड़ी तैयार होंगे, कैसे अग्नीवीर की तैयारी होगी। PM मोदी हरियाणा के खिलाड़ियों के मेडल दिखा गर्व जताते हैं और खेल बजट गुजरात को देते है। वहीं भाजपा नेताओं द्वारा कॉमनवेल्थ की मेजबानी हरियाणा को सुविधाओं के अभाव में ना मिलने और इसके लिए पूर्व की कांग्रेस व इनेलो सरकारों को दोषी ठहराने के बयानों पर दिग्विजय ने पलटवार कर कहा कि भाजपा अपनी कमियों पर दूसरों पर ना थोपें। तब नहीं हुआ तो औरों को चुना था। मतलब अब भाजपा को चलता करना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल धर्म व जाति के सहारे चल रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *