![]()
दिल्ली में वायु प्रदूषण की निगरानी और नियंत्रण को मजबूत करने के लिए शास्त्री पार्क में AI आधारित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सेंटर का दौरा कर 24 घंटे चलने वाली प्रदूषण निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान दिल्ली में 13 नए कंटीन्यूअस एम्बिएंट एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन का उद्घाटन भी किया गया। नई व्यवस्था के तहत दिल्ली में वायु गुणवत्ता पर लगातार नजर रखी जाएगी। खास तौर पर PM2.5 और PM10 के स्तर की निगरानी को और मजबूत किया जाएगा। AI तकनीक की मदद से प्रदूषण से जुड़े आंकड़ों का विश्लेषण कर स्थिति पर नजर रखने और नियंत्रण के प्रयासों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया जाएगा। इस मौके पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
Source link
दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए सरकार सख्त:24 घंटे नजर रखेगा AI कंट्रोल सेंटर, 13 नए मॉनिटरिंग स्टेशन शुरू
