Headlines

दिल्ली में मौसम बिगड़ा तो जयपुर एयरपोर्ट बना सहारा:मनीला-पुणे की फ्लाइट डायवर्ट, एतिहाद और स्पाइसजेट की देरी पर पैसेंजर्स का हंगामा




दिल्ली में खराब मौसम का असर बुधवार देर रात और गुरुवार तड़के जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी देखने को मिला। दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग में दिक्कत आने के कारण दो फ्लाइटों को जयपुर डायवर्ट करना पड़ा। दूसरी ओर जयपुर से अबू धाबी और दुबई जाने वाली फ्लाइटों में लगातार देरी से पैसेंजर्स का सब्र जवाब दे गया और एयरपोर्ट पर हंगामे की स्थिति बन गई। मनीला से दिल्ली आ रही इंटरनेशनल फ्लाइट जयपुर उतरी खराब मौसम के चलते गुरुवार तड़के करीब 4:10 से 4:20 बजे के बीच दो फ्लाइटें जयपुर एयरपोर्ट पर उतारी गई। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2361, जो मनीला से दिल्ली जा रही थी, उसे डायवर्ट कर जयपुर लाया गया। फ्लाइट के जयपुर पहुंचने के बाद उसे कुछ समय तक एयरपोर्ट पर ही रोका गया। मौसम सामान्य होने के बाद उसे दिल्ली रवाना किया गया। इसी दौरान इंडिगो की फ्लाइट 6E-2418, जो पुणे से दिल्ली जा रही थी, उसे भी जयपुर डायवर्ट किया गया। बाद में मौसम में सुधार होने पर यह फ्लाइट वापस दिल्ली के लिए रवाना किया। दिल्ली में मौसम बिगड़ने के कारण जयपुर एयरपोर्ट एक बार फिर वैकल्पिक लैंडिंग एयरपोर्ट की भूमिका में नजर आया। एतिहाद की फ्लाइट दो बार रीशेड्यूल, पैसेंजर्स का फूटा गुस्सा जयपुर से अबू धाबी जाने वाली एतिहाद एयरवेज की फ्लाइट EY-329 भी पैसेंजर्स की परेशानी की वजह बनी। यह फ्लाइट रोजाना तड़के 3:55 बजे रवाना होती है, लेकिन गुरुवार को पहले इसका समय बढ़ाकर सुबह 6 बजे किया गया। इसके बाद एक बार फिर उड़ान को रीशेड्यूल कर सुबह 8 बजे बाद कर दिया गया। बार-बार उड़ान का समय बदलने से एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे पैसेंजर्स में नाराजगी बढ़ गई। कई पैसेंजर्स ने एयरलाइन स्टाफ से जवाब मांगा और हंगामा भी किया। लंबे इंतजार के कारण बच्चों, बुजुर्गों और परिवारों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। स्पाइसजेट की दुबई फ्लाइट फिर लेट, 8 घंटे बाद भरी उड़ान जयपुर से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-5157 एक बार फिर चर्चा में रही। बुधवार को यह फ्लाइट अपने तय समय शाम 5:55 बजे रवाना होने के बजाय करीब 8 घंटे की देरी से रात 2 बजे उड़ान भर सकी। इस दौरान पैसेंजर्स घंटों तक एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे। लगातार कई दिनों से इस फ्लाइट के देरी से संचालित होने के कारण पैसेंजर्स में पहले से ही नाराजगी बनी हुई है। वहीं गुरुवार को भी पैसेंजर्स को राहत नहीं मिली। एयरलाइन ने फ्लाइट को फिर रीशेड्यूल करते हुए अब रात 8:40 बजे रवाना करने का समय तय किया है, यानी निर्धारित समय से करीब ढाई घंटे की देरी से उड़ान भरेगी। जिससे दुबई जाने वाले पैसेंजर का इंतजार और बढ़ गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *