Headlines

देर रात बसों में आग की घटना से फैली सनसनी:बस मालिक के आरोप, हफ्ता नहीं देने पर बदमाशों का दुस्साहस, पुलिस जुटी जांच में




जोधपुर शहर में बुधवार देर रात दो बसों में आग लगाने का मामला सामने आया है। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते दोनों बसें धू-धू कर जल गईं। सूचना पर पहुंची दमकल गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों बसें पूरी तरह जल चुकी थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस को बस रूट के विवाद और आपसी रंजिश के सबूत मिले हैं। पुलिस ने प्रतापनगर और राजीव गांधी नगर थाने में मामला दर्ज कर लिया है।
बस मालिक महिपाल सिंह खिरजा ने बताया कि उनकी बसें जोधपुर-शेरगढ़ ग्रामीण रूट पर चलती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इलाके का एक नामजद हिस्ट्रीशीटर काफी समय से उनसे रंगदारी की मांग कर रहा था। जब उन्होंने पैसे देने से साफ मना कर दिया, तो आरोपी ने रंजिश में आकर उनकी दोनों बसों में आग लगा दी। जिसमें पहली घटना कायलाना रोड पर संबोधित धाम और दूसरी चौपासनी रोड के पास में बस में आग लगा दी गई। 1 साल पहले भी की थी ऐसी ही वारदात पीड़ित बस मालिक के मुताबिक, आरोपी हिस्ट्रीशीटर पहले भी बसों में आगजनी की वारदात कर चुका है और जेल जा चुका है। करीब एक साल पहले भी उसने चाबा गांव में उनकी एक बस को आग लगा दी थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस को बस रूट के विवाद और आपसी रंजिश के सबूत मिले हैं। पुलिस ने प्रतापनगर और राजीव गांधी नगर थाने में मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद पुलिस आसपास की जगह के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *