Headlines

देवरिया में दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत:बहन को देवपार छोड़कर घर लौटते समय गई जान, जांच जारी




देवरिया में बुधवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में राजमिस्त्री राजधारी (41) की मौत हो गई। हादसा रात करीब आठ बजे हुआ। गंभीर रूप से घायल राजधारी को आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना सुरौली थाना क्षेत्र के देवपार के पास का है। राजधारी परसा जंगल गांव निवासी बलीचरन के बेटे थे। बताया जा रहा है कि वह अपनी बहन को छोड़ने के लिए देवपार गए थे। बहन को छोड़कर बाइक से घर लौटते समय देवपार के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि राजधारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायल राजधारी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा सूचना मिलने पर सुरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की परिस्थितियों और टक्कर की वजह का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। राजधारी राजमिस्त्री का काम करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी पत्नी लीला देवी हैं। परिवार में 12 वर्षीय बेटी प्रिया और नौ वर्षीय बेटा सोनू हैं। राजधारी की मौत के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों के मुताबिक हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *