Headlines

धर्मपुर पुलिस ने तस्करों की 2.5 करोड़ प्रॉपर्टी की अटैच:अब तक नशे के 52 आरोपी अरेस्ट; सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस




सोलन जिले की धर्मपुर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए इस साल एनडीपीएस एक्ट के तहत 29 मामले दर्ज किए हैं। इन मामलों में पुलिस ने 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही नशे के कारोबार से अर्जित करीब 2.5 करोड़ रुपये की संपत्ति भी जब्त की गई है। पुलिस का फोकस अब केवल नशे की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है। तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नशीले पदार्थ कहां से मंगवाए जाते थे और आगे किन लोगों तक पहुंचाए जाते थे। एनडीपीएस मामलों में पुलिस आरोपियों की संपत्ति का रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। जांच के दौरान नशे के कारोबार से अर्जित संपत्ति की पहचान कर नियमों के तहत उसे जब्त किया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि नशा तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ने से सप्लाई नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। धर्मपुर थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि एंटी-चिट्टा अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का लक्ष्य नशे की सप्लाई करने वालों तक पहुंचकर पूरे नेटवर्क का खुलासा करना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *