![]()
धौलपुर पुलिस महिलाओं और लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के निर्देश पर यह टीम स्कूलों और कॉलेजों में छात्राओं को ट्रेनिंग दे रही है। हाल ही में महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण टीम ने कन्या महाविद्यालय, धौलपुर और पीएमश्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, टोंटरी में छात्राओं को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान उन्हें आत्मरक्षा की अलग-अलग तकनीकों का अभ्यास कराया गया और मुश्किल हालात में खुद को बचाने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अगुवाई महिला हेड कॉन्स्टेबल सपना ने की। उनके साथ महिला कॉन्स्टेबल मुन्नी, ओमवती, सुनीता और शबाना ने छात्राओं को ट्रेनिंग दी। टीम ने बताया कि आत्मरक्षा सिर्फ शारीरिक तकनीकें नहीं हैं, बल्कि इसमें सतर्कता, आत्मविश्वास और सही फैसला लेना भी शामिल है। छात्राओं को जरूरत पड़ने पर पुलिस और अन्य मदद के संसाधनों का इस्तेमाल करने के बारे में भी बताया गया। पुलिस की टीम पूरे जिले के शिक्षण संस्थानों में ऐसे कार्यक्रम लगातार कर रही है, ताकि महिलाएं और लड़कियां अपनी सुरक्षा को लेकर जागरूक और सक्षम बन सकें।
Source link
धौलपुर की छात्राएं सीख रहीं आत्मरक्षा के गुर:पुलिस टीम ने गर्ल्स कॉलेज और पीएमश्री स्कूल में दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण
