Headlines

नाथद्वारा में चोरी की 9 बाइक पकड़ी, एक गिरफ्तार:बुलेट और केएमटी जैसी बाइक चुराता था; श्रीनाथजी थाना पुलिस की कार्रवाई




नाथद्वारा में श्रीनाथजी थाना पुलिस ने बाइक चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की 9 बाइक बरामद की हैं। थाना इंचार्ज विक्रम सिंह के अनुसार, 8 जुलाई को पीड़ित बलराम मीणा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने दोस्त के साथ 16 मई को नाथद्वारा आया था। दोनों ने अरिहंत प्लाजा में अपनी बाइक खड़ी की और बस से झालावाड़ चले गए। वापस लौटने पर दोनों की बाइक मौके से गायब मिलीं। इस पर थाना नाथद्वारा में प्रकरण संख्या 125/2026 धारा 303(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर संदिग्धों पर निगरानी शुरू की। इसी दौरान 19 अगस्त को संदिग्ध नरेश उर्फ मुन्ना को डिटेन कर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने अलग-अलग स्थानों से कुल 9 बाइक चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सभी 9 बाइक बरामद कर लीं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरेश उर्फ मुन्ना ‘20’ पुत्र सवाराम निवासी डिंगेला, थाना नाथद्वारा के रूप में हुई है। बरामद वाहनों में रॉयल इनफील्ड बुलेट, यामाहा केएमटी, बुलेट 350, हीरो स्प्लेंडर प्लस, होंडा ड्रीम योगा, सीडी डीलक्स और टीवीएस रेडर सहित बाइक शामिल हैं। इनमें दो बाइक के नंबर आरजे 17 ईएस 4050 और आरजे 08 एसएक्स 8505 बताए गए हैं। पुलिस आरोपी से अन्य चोरी की वारदातों और बरामद बाइकों को कहां-कहां और किन लोगों को बेचने के संबंध में पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *