नाबालिग से सगे जीजा ने किया रेप, पत्नी से लव-मैरिज:गर्भवती होने पर पता चला, एक साल के बेटे का पिता, डबवाली में कंप्लेंट


डबवाली क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से रेप मामले में आरोपी जीजा को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम और लड़की का फोटो एआई

सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र में एक नाबालिग से उसी के सगे जीजा ने रेप कर दिया। इसका खुलासा जब हुआ, तब पीड़ित लड़की करीब पांच माह की गर्भवती हो गई। इससे पहले पीड़िता नाबालिग होने के चलते चुप रही और उसने किसी को नहीं बताया। अब शक के आधार पर परिवार ने पीड़

.

जानकारी के अनुसार, यह मामला डबवाली क्षेत्र का है और करीब 14-15 वर्षीय लड़की स्कूल में पढ़ती है। आरोपी युवक की उम्र 23 साल है और मेहनत-मजदूरी करता है। युवक ने गांव के ही पड़ोस की युवती से दो साल पहले लव मैरिज की थी। इन दिनों वह भी पत्नी के साथ गांव में रहता था। आरोपी का एक साल का बेटा भी है। पत्नी व परिवार को इसकी भनक तक नहीं लगी।

कुछ दिन तकरार के बाद उसका ससुराल में पत्नी के घर आना-जाना हो गया और उसे मौका पाकर साली से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बना लिए। सोमवार को पीड़िता के परिवार ने डबवाली पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने 24 घंटें में ही आरोपी युवक को पकड़ लिया और उससे पूछताछ जारी है।

नाबालिग साली से रेप का आरोपी युवक

नाबालिग साली से रेप का आरोपी युवक

सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला

गांव की युवती से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक का गांव की ही युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों एक-दूसरे के पड़ोसी है और काफी समय से आपस में संपर्क में थे। करीब दो साल पहले युवक ने युवती ने लव मैरिज कर ली। इसके चलते लड़का-लड़की के दोनों परिवार में अनबन हो गई और तकरार होने लगी। कुछ दिनों तक गांव से बाहर रहे और धीरे-धीरे परिवार से बात होने लगी।

इसके बाद दोनों पति-पत्नी गांव में आकर रहने लगे। युवती का अपने घर पर आना-जाना होने लगा। इसी के साथ-साथ युवक भी उनके घर आने-जाने लगा। तभी वह अपनी नाबालिग साली के संपर्क में आ गया और उसने अपने झांसे में ले लिया।

अप्रैल में दो से तीन बार जबरदस्ती संबंध बनाए

जांच अधिकारी के अनुसार, पुलिस को नाबालिग ने बताया कि यह घटना अप्रैल माह के दौरान की है। एक दिन वह अपने घर पर अकेली थी और परिवार वाले मजदूरी व काम के लिए बाहर गए हुए थे। उन दिनों उसके जीजा ने दो से तीन बार उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और उसे चुप रहने को धमकी देने का आरोप लगाया है। उसने डर के कारण किसी को नहीं बताया।

अब उसे पेट दर्द व अन्य दिक्कत होने लगी तो परिवार ने चेकअप कराया। इसके बाद उसने परिवार को जीजा की हरकतों के बारे में बताया तो शिकायत देते पुलिस थाने पहुंचे। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

एआई जनरेटेड

एआई जनरेटेड

नाबालिगा के परिवार ने दी शिकायत इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 13 सितंबर को सदर थाना डबवाली में प्राप्त एक शिकायत में नाबालिगा के परिजनों द्वारा आरोपी पर लगाए गए आरोपों के आधार पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने नियमानुसार तत्काल बीएनएस व पॉक्सो अधिनियम से संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

डबवाली सदर थाना प्रभारी दलीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, गुप्त सूचना तंत्र तथा लगातार की गई छापेमारी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *