Headlines

नाले में डूबने से 17 साल के किशोर की मौत:दोस्तों के साथ नहाने गया था; एक घंटे बाद 20 मीटर दूर मिला शव




प्रतापगढ़ में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे तंबूरा नाले में नहाते समय 17 वर्षीय शुभम यादव डूब गया। वह दो अन्य किशोरों के साथ नहाने गया था। गहरे पानी में जाने के बाद वह तेज धारा में बह गया। करीब एक घंटे की तलाश के बाद उसका शव घटनास्थल से करीब 20 मीटर दूर मिला। मामला आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के उदईशाहपुर गांव में का है। नहाते समय गहरे पानी में चला गया शुभम यादव अपने पिता राजेश यादव का बेटा था। शुक्रवार सुबह वह दो अन्य किशोरों के साथ तंबूरा नाले में नहाने गया था। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। पास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की। एक किशोर को बचाया, शुभम तेज धारा में बहा इस दौरान रोहित पुत्र राकेश कुमार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। लेकिन शुभम तेज धारा में बह गया। उसके डूबने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने नाले में उतरकर उसकी तलाश शुरू की। एक घंटे बाद मिला शव ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक तलाश की। इसके बाद शुभम का शव घटनास्थल से करीब 20 मीटर दूर मिला। परिजन उसे तत्काल सीएचसी अमरगढ़ लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। दो भाइयों में सबसे छोटा था शुभम शुभम दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता राजेश यादव दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। मां संगीता घर पर रहती हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद गांव में भी मातम छा गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *