नीतीश कुमार बिहार को विकास के रास्ते पर लाए, बहुत काम करना है




भास्कर न्यूज|दरभंगा स्वास्थ्य मंत्री सह जदयू के वरिष्ठ नेता निशांत कुमार ने कहा कि बिहार में 20 साल पहले की स्थिति से आप सभी भलीभांति अवगत हैं। 24 नवंबर 2005 को मेरे पिता नीतीश कुमार ने बिहार की कमान संभाली थी। इसके बाद सुशासन, अपराध नियंत्रण, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और विधि-व्यवस्था में सुधार के जरिए बिहार को विकास के रास्ते पर लाया गया। शराबबंदी, जीविका और युवाओं व महिलाओं के उत्थान के लिए भी काम किया गया। अगर आप मेरे पिता को सम्मान और उनके कार्यों के लिए धन्यवाद करना चाहते हैं, तो दरभंगा स्नातक व शिक्षक क्षेत्र चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताएं। वे शनिवार को एकमीघाट स्थित एक रिसॉर्ट में संवाद यात्रा के दौरान सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार में विकास के कई काम हुए हैं। पटना में महिला विश्वविद्यालय की शुरुआत होगी, जहां चतुर्थवर्गीय कर्मचारी भी महिलाएं ही होंगी। वहीं, बेगूसराय में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के नाम पर विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा। उन्होंने मिथिला के प्रति अपने पिता नीतीश कुमार के लगाव का भी जिक्र किया। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि निशांत कुमार मिथिला की धरती पर पहली बार आए हैं। मिथिला पहुंचने से पहले उन्होंने अपने पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद लिया था। संजय झा ने मिथिला को शिक्षा और ज्ञान की भूमि बताते हुए कहा कि यहां शिक्षा को हमेशा विशेष महत्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले पांच वर्षों में रोजगार के अवसर बढ़ाना और युवाओं का पलायन रोकना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। बिहार में रोजगार के अवसर बढ़ने से युवाओं को नौकरी के लिए दूसरे राज्यों में जाने की मजबूरी कम होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *