![]()
नूंह जिले के रीठट गांव में मंगलवार को कबाड़ियों की दुकानों पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान करीब 55 इंजन जब्त किए गए। यह कार्रवाई डीएसपी अभिषेक की अगुवाई में हुई। पुलिस टीमों ने गांव में करीब एक दर्जन कबाड़ की दुकानों पर रखे वाहनों के इंजन और दूसरे सामान की जांच की। जब्त सभी इंजनों को पिनगवां थाने में रखा गया है। नूंह पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि रीठट गांव में चोरी की गाड़ियों को काटकर उनके पुर्जे और इंजन कबाड़ में बेचने की शिकायतें पुलिस को मिल रही थीं। इन शिकायतों के आधार पर पुलिस ने कबाड़ियों की दुकानों की जांच की। छापेमारी के दौरान बड़ी गाड़ियों के करीब 55 इंजन पुलिस ने जब्त किए। थाना प्रभारी के साथ कई पुलिसकर्मी रहे साथ इस अभियान में पिनगवां थाना प्रभारी निखिल शर्मा के साथ पुनहाना थाना पुलिस, सीआईए टीमें और दूसरे पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने कबाड़ संचालकों से जब्त इंजनों से जुड़े दस्तावेज दिखाने को कहा है। इनमें खरीद के बिल, वाहन से जुड़े कागजात और खरीद-बिक्री के दूसरे दस्तावेज शामिल हैं। पुलिस बोली- इंजनों की जांच होगी पुलिस ने कहा कि अभी इन इंजनों को चोरी का बताना जल्दबाजी होगी। सभी इंजनों के दस्तावेजों और उनके स्रोत की जांच हो रही है। जिन इंजनों के कागजात सही पाए जाएंगे, उन्हें नियमों के हिसाब से संबंधित कबाड़ संचालकों को वापस कर दिया जाएगा। वहीं, जांच में अगर किसी इंजन का संबंध चोरी की गाड़ी से पाया जाता है या उसके दस्तावेज संदिग्ध मिलते हैं, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। पहले भी आई थी शिकायतें पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रीठट में कबाड़ियों को लेकर पहले भी शिकायतें आती रही हैं। इसी वजह से मंगलवार को दुकानों की जांच की गई। कार्रवाई के बाद अब जब्त इंजनों के दस्तावेजों की जांच पर नजर है। जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय होगी।
Source link
नूंह में कबाड़ की दुकानों पर पुलिस की रेड:55 इंजन मिले; चोरी की गाड़ियां काटकर बेचने की शिकायतों पर कार्रवाई
