चंडीगढ़ | पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स-42 में ‘आर्ट एंड ट्रैवल फोटोग्राफी’ विषय पर वर्कशॉप और फोटो वॉक का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं को फोटोग्राफी को सिर्फ तस्वीर खींचने का जरिया मानने के बजाय एक कला और रचनात्मकता के रूप में समझाना था। फोटोग्राफी एक्सपर्ट गुरमीत सिंह गावड़ा ने छात्राओं व फैकल्टी को बताया कि बेहतरीन तस्वीर केवल महंगे कैमरे से नहीं, बल्कि सही कंपोजिशन, रोशनी और विषय से बनती है। फोटोग्राफी के दौरान लीडिंग लाइंस, पैटर्न्स, लाइट एंड शैडो, लेयर्स और रिफ्लेक्शन का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सुबह और शाम की नेचुरल लाइट में फोटोग्राफी करना सबसे बेस्ट होता है, क्योंकि दिन के अलग-अलग समय की रोशनी तस्वीर के मूड और विजुअल इफेक्ट को बदल देती है।
Source link
नेचुरल लाइट में तस्वीरें खींचना सबसे बेस्ट ऑप्शन
