![]()
नेपाल में 26 अगस्त की सुबह आई जलप्रलय त्रासदी में अनूपपुर जिले के कोतमा की दो बेटियां फंस गई थीं। अब वे सुरक्षित हैं और सरकार की मदद से उन्हें नेपाल के पोखरा पहुंचाया गया है। कोतमा वार्ड क्रमांक 8 निवासी मंजू माझी की बेटियां पलक माझी और पल्लवी माझी ग्वालियर में पढ़ाई और नौकरी करती हैं। वे कुछ दिन पहले छुट्टी पर नेपाल घूमने गई थीं। जलप्रलय के कारण वे नेपाल में फंस गईं। त्रासदी और नेटवर्क की समस्या के चलते दो दिनों तक परिजनों का पलक और पल्लवी से कोई संपर्क नहीं हो पाया था। इस दौरान परिवार ने सरकार से मदद की गुहार लगाई थी। 9 लोगों का ग्रुप गया था घूमने दोनों बेटियों के सुरक्षित होने की खबर मिलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली है। परिजनों के अनुसार, वे शनिवार को नेपाल से अपने घर कोतमा के लिए रवाना होंगी। पिता ने फोन पर दोनों बेटियों से बात की है। बताया गया है कि पलक और पल्लवी कुल 9 लोगों के समूह के साथ नेपाल घूमने गई थीं। उनके पिता ने जानकारी दी है कि समूह के 6 लोग सुरक्षित हैं, जबकि तीन अन्य के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
Source link
नेपाल त्रासदी में फंसीं अनूपपुर की दो बेटियां सुरक्षित:सरकार की मदद से पोखरा पहुंचीं पलक-पल्लवी, कल तक घर लौटेंगी
