Headlines

नोएडा में 1 करोड़ का झांसा देकर 20 लाख ठगे:रुपये लेने के बाद ठगों ने संपर्क तोड़ा, मामले में साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया




साइबर जालसाजों ने एक 81 साल के डॉक्टर को इंश्योरेंस पॉलिसी पर एक करोड़ रुपये दिलाने के बहाने 20 लाख रुपये की रकम ठग ली। ठग ने फोन कर उन्हें उनकी पुरानी इंश्योरेंस पॉलिसी से जुड़ी जानकारी दी और बड़ा ऑफर मिलने का लालच दिया। बदले में कुछ रुपये देने के बाद कही गई। झांसे में आने के बाद पीड़ित ने 7 बार में कुल 20 लाख एक हजार 712 रुपये ठग को ट्रांसफर कर दिए। रकम मिलने के बाद ठग ने संपर्क तोड़ लिए। मामले में साइबर थाना पुलिस ने रविवार को केस दर्ज किया है। साथ ही रकम ट्रांसफर बैंक खातों की डिलेट निकाल कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर 27 निवासी डॉक्टर रतिश चंद्र की उम्र 81 साल हो चुकी है। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी है कि ठग उनके वॉट्सऐप नंबर पर मैसेज करने के बाद बातचीत शुरू की। साथ ही उन्हें उनकी पुरानी इंश्योरेंस पॉलिसी के कुछ डेटा भी भेजे। परिवार को नहीं दी जानकारी
कुछ प्रक्रिया बताने के बाद उन्हें पॉलिसी पर एक करोड़ रुपये रिटर्न दिलाने की बात कही गई। डॉक्टर ने परिवार के किसी सदस्य को इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी, वहीं ठगों की बात मानते गए। जालसाजों ने विश्वास में लेने के लिए उनसे एक फॉर्म भरवाया। अगले प्रोसेस में रकम जमा करने की बात कही गई, पहले बार उन्होंने एक लाख रुपये लिए। कुछ प्रक्रिया आगे बढ़ाने के बाद पीड़ित से रुपये ट्रांसफर करवाएते गए। आठ दिन में पैसा ट्रांसफर किया
उन्होंने आठ दिन के अंदर 20 लाख एक हजार 712 रुपये भेज दिए लेकिन दावा की गई रकम रिटर्न में नहीं मिली। पीड़ित ने नंबर पर रुपये देने के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो ठगों ने संपर्क तोड़ लिया। इसके बाद उन्होंने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर शिकायत दर्ज कराई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *