![]()
देवास के नौसराबाद में मंगलवार को एक युवक ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना का पता तब चला, जब करीब 10 साल की बच्ची खेलते हुए घर के अंदर पहुंची। बच्ची ने कमरे में युवक को लटका देखा। पड़ोसियों को जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतारा। इसके बाद शव को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसे पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। जानकारी के अनुसार, नौसराबाद निवासी नरेंद्र मालवीय की पत्नी राखी के लिए अपने मायके सुनवानी महाकाल गई हुई थी। वह मंगलवार को ही मायके से वापस लौटने वाली थी। इसी दौरान नरेंद्र ने घर में खुदकुशी कर ली। खुदकुशी के कारणों की जांच जारी पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक नरेंद्र के खुदकुशी करने के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।
Source link
नौसराबाद में युवक ने किया सुसाइड:पत्नी मायके गई थी, बच्ची ने फंदे से लटका देखा ; पुलिस जांच में जुटी
