Headlines

पंचकूला कोर्ट का सम्मन तामील कराने गए होमगार्ड पर हमला:सिर पर मोबाइल मार-मारकर फोड़ा; शराब के नशे में धुत युवक ने वर्दी फाड़ी




पंचकूला की इंदिरा कॉलोनी में कोर्ट का सम्मन तामील कराने गए पुलिस चौकी सेक्टर-16 के होमगार्ड ड्राइवर पर एक युवक ने हमला कर दिया। आरोपी ने न केवल होमगार्ड से गाली-गलौज की और उसकी वर्दी के बटन तोड़ दिए, बल्कि अपने ही मोबाइल फोन से चालक के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। हमले में मोबाइल की स्क्रीन भी टूट गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को दबोच लिया। होमगार्ड ड्राइवर सिविल अस्पताल सेक्टर-6 में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके सिर पर 3 चोटों की पुष्टि की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और मारपीट करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तंग गली में पैदल जा रही थी पुलिस पुलिस चौकी सेक्टर-16 में तैनात होमगार्ड मोहित कुमार (35) ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे वह साथी होमगार्ड साहिल कुमार और श्याम पंडित के साथ सरकारी गाड़ी से इंदिरा कॉलोनी गए थे। वे सीजेएम कोर्ट पंचकूला के एक मामले में अमित नाम के व्यक्ति को सम्मन तामील कराने जा रहे थे। लेबर चौक के पास रास्ता संकरा होने के कारण पुलिस टीम गाड़ी सड़क पर खड़ी कर पैदल पतली गली के अंदर जा रही थी। तभी सामने से काली टी-शर्ट और लाल टोपी पहने एक युवक (जगत सिंह, 28 वर्ष) आया। उसने पुलिस को देखते ही अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। शराब के नशे में था आरोपी, पहले वर्दी फाड़ी फिर सिर पर किया हमला मोहित के अनुसार, आरोपी ने अत्यधिक नशा कर रखा था। जब वे आगे बढ़े, तो आरोपी पीछे से मुड़कर आया और गाली-गलौज करते हुए हाथापाई करने लगा। उसने मोहित की वर्दी खींचकर ऊपर के दो बटन तोड़ दिए। जब साथी पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो आरोपी ने अपने हाथ में पकड़े VIVO कंपनी के मोबाइल से मोहित के सिर के बाईं तरफ कई वार कर दिए। हमले में मोहित का सिर फट गया और आरोपी के मोबाइल की स्क्रीन भी टूट गई। इसके बाद आरोपी ने मोहित के पेट और छाती पर मुक्के बरसाए। भीड़ ने पकड़ा तो आरोपी की कर दी पिटाई पुलिसकर्मियों के साथ सड़क पर हाथापाई और खून-खराबा देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साए राहगीरों ने आरोपी जगत सिंह को पकड़कर उसकी धुनाई कर दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह भीड़ के बीच से आरोपी को निकाला और सरकारी गाड़ी में बैठाकर सेक्टर-16 पुलिस चौकी लाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *