![]()
पंचकूला शहर के सेक्टर 21 के घग्गर पुल पर बाइक सवार को ट्रक ने कुचल दिया। मृतक की शिनाख्त अंबाला के दुखेड़ी गांव निवासी मनप्रीत के तौर पर हुई है। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पंचकूला आईटी पार्क स्थित ऑल्ट्रस कंपनी में एडमिन राहुल ने बताया कि उनकी कंपनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर काम कर रहे मनप्रीत रात के समय उनके साथ-साथ ऑफिस से निकले थे। जब वह बाइक से सेक्टर-21 के छठ पूजा घाट वाले घग्गर पुल पर पहुंचा, तो मनप्रीत की बाइक को ट्रक ने कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि मनप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। डॉयल 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया शव घटना के बाद राहगीरों ने तुरंत डायल 112 और एम्बुलेंस को सूचित किया। हादसे से सहमे राहुल ने अपने साथी कर्मचारी रवि शर्मा और एम्बुलेंस की मदद से मनप्रीत के शव को सेक्टर 6 स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद कंपनी के मैनेजर शशांक के जरिए घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई। मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस सेक्टर 20 थाना पुलिस ने चश्मदीद राहुल के बयान के आधार पर आरोपी अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 (लापरवाही से वाहन चलाना) और 106 (लापरवाही से मौत) के तहत कार्रवाई कर रही है।
Source link
पंचकूला में ट्रक ने साॅफ्टवेयर इंजीनियर को कुचला, मौत:घग्गर पुल पर हादसा, अंबाला का रहने वाला; ड्राइवर फरार
