![]()
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के नाम पर पंचकूला में एक नया विरोधाभास देखने को मिल रहा है। अंबाला से पूर्व सांसद स्वर्गीय रत्नलाल कटारिया की स्मृति को समर्पित कर जिस गरबा उत्सव को सेवा और जन-जुड़ाव का जरिया बताया जा रहा था, वह अब पूरी तरह से एक ‘कमर्शियल शो’ में तब्दील होता दिख रहा है।
11 से 19 अक्टूबर तक चलने वाले इस 9 दिवसीय डांडिया नाइट्स के लिए आयोजकों ने बकायदा भारी-भरकम रेट कार्ड जारी कर दिया है। शहर में अब चर्चा आम है कि जब मकसद ‘सेवा’ है, तो फिर एंट्री पर ‘टैक्स’ जैसा रेट कार्ड क्यों जारी कर दिया गया। आम जनता से वसूलेंगे दाम
रत्नलाल कटारिया ट्रस्ट की ओर से आयोजित किए जा रहे इस गरबा उत्सव का भव्य शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की पत्नी सुमन सैनी करेंगी। 9 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में रोजाना भाजपा की किसी न किसी बड़ी राजनीतिक हस्ती को बतौर मुख्य अतिथि मंच पर बैठाया जाएगा। यानी नेताओं के लिए ब्रांडिंग और पब्लिसिटी का मंच तैयार है, लेकिन आम जनता के लिए अंदर घुसने का रास्ता सिर्फ जेब खाली करके ही खुलेगा। पानी से लेकर खाने तक सब पेड
टिकट खिड़की पर वसूली यहीं खत्म नहीं होती। आयोजन स्थल के अंदर खान-पान और अन्य सामान के दर्जनों कमर्शियल स्टॉल्स लगाए जा रहे हैं। यानी गरबा गाकर थकने वाले लोगों को पानी का घूंट और नाश्ता भी जेब से भारी रकम चुकाकर ही मिलेगा। दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में ‘दाम’ की घोषणा कार्यक्रम की रूपरेखा और टिकट के दामों की आधिकारिक जानकारी देने के लिए हरियाणा एससी आयोग की अध्यक्ष बंतो कटारिया, पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल / शामलाल बंसल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और राजीव गुप्ता खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे। वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में ही संयोजक राजीव गुप्ता ने पूरे रेट कार्ड को जारी किया। जिसमें हरियाणा एससी आयोग की अध्यक्ष बंतो कटारिया की सहमति और सलाह होने की बात कही।
Source link
पंचकूला में होगा पूर्व सांसद को समर्पित गरबा उत्सव:BJP सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम का रेट कार्ड, कपल एंट्री पर ₹500 फीस
