Headlines

पंजाब-चंडीगढ़ में सुबह-रात बढ़ेगी ठंड:दिन में चढ़ेगा तापमान, 5 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम; बारिश के आसार नहीं




पंजाब और चंडीगढ़ में अब गर्मी की विदाई और ठंड के आगमन का अहसास होने लगा है। अगले कुछ दिनों में दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन सुबह और रात के समय मौसम में ठंडक बढ़ने लगेगी। 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक मौसम ड्राई रहने की संभावना है। बारिश के आसार नहीं हैं। मानसून की विदाई लगातार आगे बढ़ रही है। इसकी वापसी की रेखा गुरदासपुर और चंडीगढ़ से गुजर रही है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने से वातावरण में मौजूद नमी कम होगी, जिससे मौसम और शुष्क होने लगेगा। पिछले 24 घंटे में पंजाब के अधिकतम तापमान में 3.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से 1.9 डिग्री कम है। राज्य में सबसे अधिक तापमान 34 डिग्री बठिंडा में दर्ज किया गया। 24 घंटे में बारिश रिकॉर्ड नहीं हुई
सोमवार को पंजाब के कई इलाकों में बादल छाए रहे। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन कहीं भी बारिश रिकॉर्ड नहीं की गई। अब मौसम साफ होने के साथ दिन में गर्मी बढ़ेगी, जबकि सुबह और रात का तापमान धीरे-धीरे नीचे आने लगेगा। हालांकि, मानसून सीजन में इस बार 38 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। इसका असर इस बार के मौसम, फसलों के उत्पादन और भूमिगत जल पर भी पड़ेगा। बिजली की मांग 10,167 मेगावाट
मौसम बदलने के साथ बिजली की मांग में भी कमी आई है। मंगलवार सुबह साढ़े 6 बजे पंजाब में बिजली की मांग 10,167 मेगावाट रही। इस दौरान 4,824 मेगावाट बिजली बाहर से ली गई, जबकि 4,327 मेगावाट बिजली पहले से तय थी। यानी तय मात्रा से 497 मेगावाट ज्यादा बिजली ली गई। राज्य में बिजली का उत्पादन 5,345 मेगावाट रहा। बिजली की फ्रीक्वेंसी 49.84 हर्ट्ज दर्ज की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *