Headlines

पंजाब-चंडीगढ़ मे बारिश का यलो अलर्ट:फतेहगढ़ साहिब में 37 mm बारिश; चंडीगढ़ में भी 18 अगस्त को तेज बारिश की चेतावनी




पंजाब और चंडीगढ़ में एक बार फिर बारिश का दौर तेज होने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार 18 और 19 अगस्त को पंजाब के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए पंजाब के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। चंडीगढ़ में भी 18 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी है। पिछले 24 घंटों में पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक दर्ज की गई। बारिश के बीच पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद फिरोजपुर 35.6 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य में सबसे गर्म रहा। 18 और 19 अगस्त को फिर तेज बारिश मौसम विभाग के मुताबिक 18 अगस्त को पंजाब और चंडीगढ़ के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 19 अगस्त को भी पंजाब में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है, जबकि चंडीगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद 20 से 23 अगस्त के बीच मौसम में कुछ राहत मिलने की संभावना है। हालांकि इस दौरान भी कई जगह बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने के आसार बने रहेंगे। चंडीगढ़ में 33-34 डिग्री के आसपास रहेगा तापमान चंडीगढ़ और मोहाली में अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 18 अगस्त को चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 25 डिग्री रह सकता है। 19 अगस्त को तापमान 33 और 24 डिग्री के आसपास रहेगा। 20 और 21 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस दौरान बादल छाए रहने के साथ बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी रहेगी। 22 अगस्त को भी मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। फतेहगढ़ साहिब में सबसे ज्यादा 37 mm बारिश पिछले 24 घंटों में पंजाब में सबसे ज्यादा बारिश फतेहगढ़ साहिब में 37 mm दर्ज की गई। इसके बाद पटियाला के रौणी में 20.5 mm और एसबीएस नगर के बल्लोवाल में 13.6 mm बारिश हुई। मोहाली में 12 mm, पटियाला में 5.5 mm और चंडीगढ़ में 1.5 mm बारिश रिकॉर्ड की गई। अमृतसर में बारिश ट्रेस मात्रा में रही। तापमान की बात करें तो फिरोजपुर 35.6°C के साथ सबसे गर्म रहा। फतेहगढ़ साहिब में न्यूनतम तापमान 23.8°C दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 34.6°C और न्यूनतम 24°C रहा, जबकि मोहाली में यह 33.6°C और 24.9°C रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *