Headlines

पंजाब चुनाव प्रभारी सीआर पाटिल से मिले सुखबीर बादल:गठबंधन के रोडमैप पर चर्चा; औपचारिक ऐलान बाकी; BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नेताओं से लिया फीडबैक




पंजाब चुनाव को लेकर दिल्ली में हलचल बढ़ गई है। भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब में विधानसभा चुनाव की तैयारियां मिशन मोड पर शुरू कर दी। प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक सभी एक्शन मोड में हैं और लगातार बैठकें कर रहे हैं। इसी बीच भाजपा के पंजाब चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल और सुखबीर सिंह बादल के बीच मीटिंग हुई। दोनों ने बैठक में गठबंधन के रोडमैप पर चर्चा की। पंजाब में भाजपा और अकाली दल का गठबंधन फाइनल हो चुका है। इसकी औपचारिक घोषणा होनी बाकी है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर महामंत्रियों के साथ बैठक की। बैठक में पंजाब प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया भी शामिल हुए। संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने पंजाब दौरे की पूरी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी। इस रिपोर्ट को लेकर भी बैठक में लंबी चर्चा हुई। सीआर पाटिल व सुखबीर बादल की बैठक के क्या मायने जानिए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *