![]()
पंजाब में आज 13 सितंबर से अगले चार दिन यानी 17 सितंबर तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। चंडीगढ़ में भी बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से इस संबंध में यलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, अभी भी यह सामान्य तापमान से 1.8 डिग्री अधिक है। भाखड़ा डैम में सबसे अधिक तापमान 36.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, चंडीगढ़ का तापमान पंजाब के सभी जिलों से अधिक है। यहां 36.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। आज राज्य के 16 जिलों में बारिश की संभावना मौसम विभाग के मुताबिक, आज राज्य के 16 जिलों में बारिश की संभावना है। इस दौरान पठानकोट में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, रोपड़ और मोहाली में इक्का-दुक्का स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। इससे पहले शनिवार को 0.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। हालांकि इस दौरान बारिश हो जाती है तो कई जिलों में मानसून सीजन में हो रही बारिश की कमी पूरी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ राज्य में हुआ एक्टिव उत्तर पंजाब और आसपास के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। उत्तर पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू क्षेत्र में बना चक्रवाती परिसंचरण अब उत्तर पंजाब और आसपास के क्षेत्र में 3.1 से 5.8 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। इससे इलाके में बारिश और बादल छाए रहने की स्थिति बढ़ेगी।
सुबह की बिजली की डिमांड 13 हजार पार राज्य में गर्मी और उमस बढ़ी हुई है। इस वजह से रविवार सुबह साढ़े छह बजे ही बिजली की मांग 13,083 मेगावाट पहुंच गई। राज्य का अपना उत्पादन 4,339 मेगावाट है, जबकि ग्रिड से 8,746 मेगावाट बिजली ली जा रही है। वहीं, दिन में बिजली की मांग और बढ़ने की संभावना है। डैम खतरे के निशान से नीचे
भाखड़ा डैम में जलस्तर 1,644.07 फीट है। इसका पूर्ण जलाशय स्तर 1,680 फीट है, यानी पानी अभी 35.93 फीट नीचे है। डैम में 29,698 क्यूसेक पानी आ रहा है, जबकि 28,450 क्यूसेक छोड़ा जा रहा है। पोंग डैम में जलस्तर 1,372.29 फीट है। इसका पूर्ण जलाशय स्तर 1,400 फीट है, यानी पानी 27.71 फीट नीचे है। यहां 17,425 क्यूसेक पानी आ रहा है और 17,699 क्यूसेक छोड़ा जा रहा है।
Source link
पंजाब में 17 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना:चंडीगढ़ का तापमान जिलों से अधिक, डैम अभी खतरे के निशान से नीचे
