Headlines

पंजाब यूथ कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ प्रदर्शन:मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग, सेक्टर-17 में नेम प्लेट पर लिखा ‘वोट चोर’




मतदाता सूची और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर पंजाब यूथ कांग्रेस ने मंगलवार रात को चंडीगढ़ में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ का नारा लगाते प्रदर्शन किया। इस दौरान पंजाब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर चंडीगढ़ सेक्टर-17 स्थित पंजाब चुनाव आयोग के ऑफिस के बाहर पहुंचे। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने वहीं प्रदर्शन किया और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पंजाब यूथ कांग्रेस की ओर से कहा गया कि लोकतंत्र केवल चुनाव कराने से सुरक्षित नहीं रहता, बल्कि निष्पक्ष मतदाता सूची और निष्पक्ष चुनाव आयोग भी जरूरी है। पार्टी ने एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि इसके जरिए मतदाताओं के अधिकार प्रभावित किए जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि योग्य मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। देर रात सेक्टर-17 पहुंचे पंजाब कांग्रेस कार्यकर्ता दिन में हुए प्रदर्शन के बाद मंगलवार रात करीब 11 बजे पंजाब कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित पंजाब चुनाव आयोग के कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर नारेबाजी की। इसी दौरान कुछ कार्यकर्ता कार्यालय के दरवाजे के बाहर लगी नेम प्लेट के पास पहुंचे और काले रंग की स्प्रे से उस पर ‘वोट चोर’ लिखने लगे। मौके पर पहुंची चंडीगढ़ पुलिस ने कार्यकर्ताओं को वहां से बाहर कर दिया। बैरिकेड लगाकर रोका, वहीं किया प्रदर्शन इससे पहले मंगलवार दिन के समय पंजाब कांग्रेस के कार्यकर्ता ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च के तहत चंडीगढ़ डीसी कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने बैरिकेड लगाए थे। कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड के पास ही प्रदर्शन शुरू कर दिया। वहीं, मंगलवार रात पंजाब कांग्रेस के कार्यकर्ता चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ रोष जताने के लिए चंडीगढ़ सेक्टर-17 स्थित पंजाब चुनाव आयोग के ऑफिस के बाहर पहुंचे। यहां उन्होंने नारेबाजी की। उनके हाथों में तिरंगे और प्रदर्शन से जुड़े पोस्टर थे। पंजाब कांग्रेस की ओर से कहा गया कि मतदाता सूची में किसी योग्य नागरिक का नाम नहीं होना उसके मतदान के अधिकार को प्रभावित करता है। एसआईआर को लेकर उठाए सवाल पंजाब कांग्रेस ने आरोप लगाया कि चुनाव वाले राज्यों में एसआईआर की प्रक्रिया के जरिए मतदाताओं के अधिकारों को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। पार्टी की ओर से कहा गया कि वोट किसी नागरिक का महज एक नंबर नहीं, बल्कि लोकतंत्र में उसकी सबसे बड़ी ताकत है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि किसी योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची से हटा दिया जाता है तो चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठना स्वाभाविक है। इसी मुद्दे को लेकर पंजाब कांग्रेस ने चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया। मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग पंजाब कांग्रेस की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त को तत्काल पद से हटाने और चुनाव आयोग की निष्पक्षता बहाल करने की मांग की गई है। पार्टी की ओर से कहा गया कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाया नहीं जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। पंजाब कांग्रेस ने इसे मतदाताओं के वोट के अधिकार और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दे बताया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *