Headlines

पठानकोट में गुरु रविदास के गुरुपर्व पर ड्रोन-शो 23 को:शाहपुरकंडी में विशेष कार्यक्रम, 500 ड्रोन से दिखेगी गुरु साहिब की जीवनी व शिक्षाएं




पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित पूरे प्रदेश में विशेष ड्रोन शो का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अधीन आते शाहपुरकंडी में 23 सितंबर (बुधवार) को एक भव्य और ऐतिहासिक ड्रोन शो का आयोजन होने जा रहा है। इसमें करीब 500 आधुनिक ड्रोन के जरिए श्री गुरु रविदास महाराज के जीवन, उनकी अमर शिक्षाओं और पवित्र दर्शन को आसमान में जीवंत किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शाहपुरकंडी में प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की एक विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (जुगियाल) के मैदान में शाम 6 बजे शुरू होगा शो बैठक के दौरान एसडीएम शंकर शर्मा ने कार्यक्रम के विवरण की जानकारी देते हुए बताया: तारीख और समय: सुजानपुर हलके का यह विशेष शो 23 सितंबर, बुधवार को शाम 6:00 बजे आयोजित किया जाएगा। स्थान: कार्यक्रम सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शाहपुरकंडी (जुगियाल) के विशाल खेल मैदान में होगा। 500 ड्रोन का कमाल: शो के दौरान 500 से अधिक अत्याधुनिक ड्रोन एक साथ आसमान में उड़ान भरेंगे। ये ड्रोन रोशनी के अद्भुत समन्वय से गुरु रविदास जी के जीवन-प्रसंगों, उनकी शिक्षाओं, मानव कल्याण के संदेश और धार्मिक आकृतियों को आसमान में उकेरेंगे। 4 हजार से अधिक श्रद्धालुओं व स्कूली बच्चे पहुंचेंगे प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, इस अलौकिक शो को देखने के लिए करीब 4,000 स्कूली बच्चों, श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों के शामिल होने की संभावना है। इलाके के लोगों में इस भव्य आयोजन को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुजानपुर के बाद पठानकोट और भोआ विधानसभा क्षेत्रों में भी इसी प्रकार के विशाल ड्रोन शो आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर सुजानपुर हलका इंचार्ज डॉ. स्वर्ण सिंह सलारिया ने समूह संगत को श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व की बधाई दी। उन्होंने पंजाब सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा: नया और अद्भुत अनुभव: 500 से ज्यादा ड्रोन के माध्यम से गुरु साहिब की जीवनी और दर्शन को आसमान में देखना क्षेत्रवासियों के लिए एक अनोखा और कभी न भूलने वाला अनुभव होगा। पुख्ता इंतजाम: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मैदान में बैठने के पर्याप्त प्रबंध, पेयजल, रिफ्रेशमेंट और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। डॉ. सलारिया ने सुजानपुर और आसपास के सभी निवासियों से अपील की कि वे 23 सितंबर को शाम 6 बजे शाहपुरकंडी (जुगियाल) के स्कूल मैदान में पहुंचकर इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें। बैठक में विभिन्न प्रशासनिक विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और आम आदमी पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *