Headlines

पठानकोट में चरस-ड्रग मनी समेत 3 गिरफ्तार:2 व्यक्ति चंबा से करने आए थे तस्करी, सुजानपुर का एक युवक भी काबू




नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पठानकोट और सुजानपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चरस-ड्रग मनी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीमों ने कुल 1 किलो 682 ग्राम चरस, 12 हजार रुपए ड्रग मनी और तस्करी में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की ऑल्टो कार बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में हिमाचल प्रदेश के दो और सुजानपुर का एक युवक शामिल है। आरोपियों के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर-2 और सुजानपुर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। चंबा के 2 तस्कर 1.082 किलो चरस समेत दबोचे पहले मामले में पठानकोट पुलिस को गश्त के दौरान मुखबिर खास से गुप्त सूचना मिली कि सफेद रंग की ऑल्टो कार (HP-73-7264) में सवार दो युवक मिलिट्री अस्पताल की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर भारी मात्रा में चरस लेकर ग्राहक की प्रतीक्षा कर रहे हैं। थाना डिवीजन नंबर-2 के एएसआई हरप्रीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उच्च अधिकारियों को सूचित किया और बताई गई जगह पर घेराबंदी कर कार में सवार दोनों युवकों को काबू कर लिया। चंबा के रहने वाले निकले दोनों तस्कर पकड़े गए आरोपियों की पहचान कार चला रहे गुलजार मोहम्मद निवासी गांव खेड़ी, चंबा और लाल दीन निवासी गांव कहिला, चंबा, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई। कार की तलाशी लेने पर कंडक्टर सीट के पास रखे काले लिफाफे से 1 किलो 82 ग्राम बत्तीनुमा चरस बरामद हुई। सुजानपुर के युवक से 600 ग्राम चरस और ड्रग मनी बरामद दूसरे मामले में सुजानपुर पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान एक युवक को 600 ग्राम चरस और 12 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित काबू किया। थाना सुजानपुर की टीम एएसआई नरेश कुमार की अगुवाई में रेलवे रोड पर पीर बाबा दरगाह के पास गश्त पर थी। इसी दौरान सामने से आ रहा एक युवक पुलिस की गाड़ी को देखकर घबरा गया। वह हाथ में पकड़ा मोमी लिफाफा पास ही घास में फेंककर भागने लगा। पुलिस कर्मचारियों ने आरोपी को तुरंत काबू कर लिया। उसकी पहचान सचिन गुप्ता उर्फ बाबा निवासी झलाकड़ी मोहल्ला, सुजानपुर के रूप में हुई। आरोपी द्वारा फेंके गए लिफाफे की जांच करने पर उसमें से 600 ग्राम चरस और 12 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद हुई। पुलिस ने दोनों मामलों में बरामद माल और वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई और बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *