पठानकोट में वोट चोरी का आरोप लगा कांग्रेस का प्रदर्शन:पंजाब में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण पर उठाए सवाल, चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग




जिला कांग्रेस कमेटी पठानकोट द्वारा लोकतंत्र और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर एक विशाल विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि देश में मतदाता सूचियों और वोटों के साथ हेरफेर कर लोकतंत्र की नींव को कमजोर किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तुरंत पद से हटाने, उनके खिलाफ FIR दर्ज कर गिरफ्तारी करने और पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच की मांग की है। ऐसे कृत्यों से हिलेगी लोकतंत्र की बुनियाद – विज प्रदर्शन के दौरान पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं पठानकोट के पूर्व विधायक अमित विज ने मीडिया को संबोधित करते हुए चुनाव आयोग और सरकार पर कड़े प्रहार किए। विज ने कहा, वोट चोरी हमारे संविधान की भावना को कमजोर कर रही है। वोट आम नागरिक को संविधान द्वारा दिया गया सबसे बड़ा लोकतांत्रिक अधिकार है। यदि जनता का मतदान प्रणाली से विश्वास उठ जाएगा, तो लोकतंत्र की बुनियाद ही हिल जाएगी। राहुल गांधी द्वारा उठाए गए मुद्दों का दिया हवाला अमित विज ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश के सामने मतदाता सूचियों और चुनावी आंकड़ों में गड़बड़ी के गंभीर तथ्य सार्वजनिक किए हैं। हालांकि चुनाव आयोग इन आरोपों का खंडन कर रहा है, लेकिन इस मामले की गंभीरता को देखते हुए माननीय सर्वोच्च न्यायालय की देखरेख में एक स्वतंत्र और पारदर्शी जांच होना बेहद जरूरी है ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। कांग्रेस की मुख्य मांगें: जनता और संविधान सर्वोपरि
पूर्व विधायक अमित विज ने कहा कि यह लड़ाई किसी एक राजनीतिक दल की हार या जीत की नहीं है, बल्कि देश के संविधान और आम नागरिक के हक की है। देश में बेरोजगारी, महंगाई, MSME व छोटे व्यापारियों की समस्याओं तथा आर्थिक असमानता के इस दौर में एक उद्योगपति और एक मजदूर दोनों के वोट की कीमत बराबर होना ही हमारे लोकतंत्र की असली ताकत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक जनता के वोट के अधिकार की रक्षा नहीं हो जाती, कांग्रेस का यह संघर्ष जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *