पठानकोट में AAP की अंदरूनी गुटबाजी उजागर:पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में विभूति शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी




आम आदमी पार्टी पंजाब ने पठानकोट के वरिष्ठ नेता और पार्टी के पूर्व विधानसभा उम्मीदवार विभूति शर्मा के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कदम उठाया है। पार्टी ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों और संगठन में गुटबाजी फैलाने के आरोप में ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया है। यह नोटिस आम आदमी पार्टी पंजाब के राज्य प्रदेश महासचिव हरचंद सिंह बरसट के हस्ताक्षर द्वारा जारी किया गया है। विभूति शर्मा को नोटिस मिलने के 7 दिनों के भीतर लिखित में अपना स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि वे तय समय सीमा के भीतर अपना संतोषजनक जवाब देने में विफल रहते हैं, तो पार्टी संविधान और अनुशासनात्मक दिशानिर्देशों के तहत उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए मजबूर होगी। हालांकि, विभूति शर्मा का कहना है कि अभी उन्हें इस नोटिस संबंधी कोई ई-मेल या हार्ड कॉपी नहीं मिली है। अगर पार्टी ने नोटिस भेजा है तो वे इसका जवाब जरूर दाखिल करेंगे। पार्टी द्वारा लगाए गए गंभीर आरोप जारी किए गए कारण बताओ नोटिस में पार्टी नेतृत्व ने विभूति शर्मा के खिलाफ निम्नलिखित मुख्य चिंताएं जताई हैं: अलग गुट बनाने का आरोप: नोटिस में कहा गया है कि विभूति शर्मा पार्टी की नीतियों और दिशा-निर्देशों के अनुसार काम नहीं कर रहे हैं और उन्होंने हल्का में अपना एक अलग गुट बना लिया है। पार्टी के हितों के खिलाफ कार्य: उन पर गुटबाजी को बढ़ावा देने और आम आदमी पार्टी के मूल हितों के विपरीत काम करने का स्पष्ट आरोप है। हल्का प्रभारी से समन्वय की कमी: नोटिस में यह भी उल्लेख किया गया है कि वे हल्का इन्चार्ज के साथ किसी भी प्रकार का तालमेल या समन्वय नहीं रख रहे हैं, जो कि पार्टी अनुशासन का गंभीर उल्लंघन है। 7 दिनों के भीतर मांगा जवाब आम आदमी पार्टी ने इस आचरण को पार्टी के संविधान और अनुशासन संहिता का सीधा उल्लंघन करार दिया है। विभूति शर्मा को नोटिस मिलने के 7 दिनों के भीतर लिखित में अपना स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि वे तय समय सीमा के भीतर अपना संतोषजनक जवाब देने में विफल रहते हैं, तो पार्टी संविधान और अनुशासनात्मक दिशानिर्देशों के तहत उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए मजबूर होगी। विभूति बोले-कभी पार्टी के खिलाफ नहीं बोला विभूति शर्मा ने भास्कर को बताया कि उन्हें अभी तक कोई ई-मेल या हार्ड कॉपी नोटिस नहीं मिला है। उन्होंने कभी पार्टी या किसी पदाधिकारी के खिलाफ नहीं बोला। न ही कोई गुट तैयार किया है। फिल्हाल उन्हें इस बारे जानकारी नहीं है, अगर पार्टी नोटिस देती है तो उसका जवाब जरूर दिया जाएगा। AAP नेता विभूति शर्मा की प्रोफाइल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *