Headlines

पडरौना में जीउतिया पर्व:चित्रकूट धाम पोखरा में माताओं ने विधि-विधान से की पूजा




संतान की सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना को लेकर शनिवार शाम पडरौना नगर के सुभाष चौक स्थित चित्रकूट धाम पोखरे पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचकर जीवित्पुत्रिका (जीउतिया) पर्व की पूजा-अर्चना की। देर शाम तक पोखरा परिसर में महिलाओं की भारी भीड़ रही और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। माताओं ने पूरे विधि-विधान के साथ अरियार और बरियार के पौधों का पूजन कर दीप प्रज्वलित किए और अपनी संतान के स्वस्थ व मंगलमय जीवन की कामना की। इस दौरान कई महिलाएं श्रद्धा में झूमती नजर आईं, जिससे पर्व की पारंपरिक छटा देखते ही बन रही थी। सामूहिक पूजा-अर्चना के साथ ही महिलाओं ने एकाग्र होकर जीउतिया पर्व की कथा भी सुनी। पंडित जी ने पर्व से जुड़ी धार्मिक मान्यताओं और व्रत कथा का सस्वर वाचन किया, जिसके उपरांत माताओं ने पूजा संपन्न की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *