Headlines

पति- पत्नी की मौत के बाद एक्सीडेंट की वीडियो वायरल:गाजियाबाद के लोनी में 14 अगस्त की रात को कार ने मारी थी बाइक में टक्कर




गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में 14 अगस्त की रात को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी थी। जिसमें पति- पत्नी की मौत हो गई, जबकि युवक का पिता गंभीर रूप से घायल हुआ। इस मामले में आर्थिक सहायता की मांग को लेकर 17 अगस्त को परिजनों ने दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस पर जाम लगा दिया। अब इस हादसे की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है। वीडियो में क्या दिख रहा जानिए 43 सेकेंड की वीडियो सामने आई है, यह वीडियो किसी कार में बैठकर बनाई गई है। जिसमें दिख रहा है कि सामने एक व्हाइट रंग की गाड़ी तेज रफ़तार से जा रही है। जहां कुछ दूरी पर कार आगे चलकर बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार देती है। सामने गाजियाबाद में डायवर्जन का एक बैरिडेट्स भी लगा हुआ दिख रहा है। जिसमें कुर्ता पायजाम पहने एक व्यक्ति कराहते हुए दिख रहा है। जबकि 2 अन्य सड़क पर पड़े दिख रहे हैं। पीछे से एक बाइक सवार भी आती है। जहां आवाज आ रही है कि इस कार चालक को पकड़ो, इसने एक्सीडेंट कर दिया। यह है पूरा मामला 14 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे के ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में पंचलोक से आवास विकास मोड़, मंडोला के बीच एक तेज रफ्तार गाड़ी ने लापरवाही से बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में मंडोला निवासी कपिल पुत्र ओमपाल और उनकी पत्नी राखी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कपिल की 15 अगस्त की सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी राखी ने 16 अगस्त को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि कपिल के पिता ओमपाल भी घायल हुए। तीनों एक ही बाइक से जा रहे थे। पुलिस ने बागपत निवासी चालक को पकड़ा इस मामले में पुलिस ने मरने वाले कपिल के भाई शुभम की तहरीर पर ट्रॉनिका सिटी थाने में केस दर्ज किया। जांच के गाड़ी के चालक आरोपी सुमित निवासी गोठरा, थाना खेकड़ा, जनपद बागपत को गिरफ्तार कर लिया। हादसे में गाड़ी DL 5 CV 0989 भी पुलिस ने बरामद की। दंपती की मौत के बाद सोमवार 17 अगस्त की शाम को परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर देहरादून एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाकर तथा आवश्यक आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। जिससे 20 मिनट यातायात बाधित रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *