Headlines

परगट सिंह ने आप नेताओं को कह डाला खस्सी:पहली बार एग्रेसिव भाषण और हार्ड शब्दों का प्रयोग, ताजपोशी दौरान चन्नी को सबसे चालाक बताया




जालंधर कैंट से कांग्रेस MLA और नवनियुक्त कांग्रेस सूबा प्रधान परगट सिंह की भाषा और भाषण बदल गया। 2 अक्टबूर से पहले तक सधे हुए शब्दों के साथ बात करने वाले परगट सिंह अचानक शपथ ग्रहण समारोह में आप नेताओं को खस्सी यानी नपुंसक कह बैठे।
उनके मुंह से खस्सी शब्द निकलने ही आसपास खड़े नेता हैरान रह गए। कुछ नेता तो परगट सिंह के चेहरे की तरफ टकटकी लगाकर देखने लगे कि क्या कह गए। हालांकि नीचे भीड़ से नारेबाजी ने इस बात को कुछ समय के लिए ढंक दिया।
परगट सिंह का भाषण भी पूरी तरह बदला हुआ नजर आया। ठीक पूर्व प्रधान राजा वड़िंग की तर्ज पर उन्होंने बीच-बीच में यूथ को खुश करने वाले शब्दों का इस्तेमाल किया। पूरे भाषण में कांग्रेस को एकजुट करने, आप और बीजेपी के खिलाफ एग्रेसिव दिखने की कोशिश की।
आप के विधायकों को 95 गूंगे कहकर संबोधित किया। परगट ने कहा कि ये जो 95 गूंगे हैं, इनका ट्वीट भी दिल्ली से लिखकर आता है, इनके ट्विटर हैंडल भी वहां से हैंडल होते हैं। पंजाबियों ने पंजाबी तो चुने थे, उनको क्या पता था कि इतने नपुंसक (खस्सी) लोग थे। परगट के पहले भाषण 5 पाइंट, जानें किसको कैसे घेरा टीम परगट-बाजवा गोलकीपर, चन्नी रणनीतिकार, रंधावा हिटर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *