Headlines

पलवल में कार की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत:एक ही परिवार के 4 अन्य लोग घायल; 2 बाइकों पर जा रहे थे




पलवल के बामनीखेड़ा गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने 2 बाइकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के चार अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना 15 अगस्त को हुई जब औरंगाबाद गांव निवासी हरीश चंद अपनी बीमार ताई वीरवती को अस्पताल दिखाने ले जा रहे थे। उनके साथ दूसरी बाइक पर उनके भाई सुरेंद्र और उसकी पत्नी कविता भी थीं। दोनों बाइकें साथ-साथ चल रही थीं। पीछे से कार ने मारी टक्कर हरीश अपनी बाइक चला रहे थे, जिस पर उनकी ताई वीरवती पीछे बैठी थीं। दूसरी बाइक सुरेंद्र चला रहा था। बामनीखेड़ा गांव के पास पहुंचते ही पीछे से आ रही एक कार ने दोनों बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार पांचों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तुरंत पलवल के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया अस्पताल में ताई वीरवती और बच्चे विपिन की हालत गंभीर होने पर उन्हें आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने वीरवती को मृत घोषित कर दिया। बच्चे विपिन का इलाज अभी जारी है। सदर थाना प्रभारी हरी किशन के अनुसार, मृतका के भतीजे की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *