Headlines

पलवल में जिला स्तरीय वन महोत्सव:खेल मंत्री गौरव गौतम बोले- पौधारोपण प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी, 1.40 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य




पलवल में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के प्रांगण में गुरुवार को 77वें जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने पौधारोपण करते हुए कहा कि वन महोत्सव केवल पौधारोपण नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि समृद्ध, स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के लिए प्रकृति के साथ संतुलित संबंध स्थापित करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1950 में शुरू हुआ वन महोत्सव देशभर में जनभागीदारी के पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। पीएम के अभियान को मिल रहा जनसमर्थन उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़- मां के नाम अभियान का भी जिक्र किया। मंत्री ने कहा कि यह अभियान प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान का संदेश देता है। हरियाणा में इसके दूसरे चरण को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। ऐसे अभियानों को जनआंदोलन बनाकर ही हरियाणा को हरित और पर्यावरण के प्रति जागरूक प्रदेश बनाया जा सकता है। मंत्री ने बताया कि वर्तमान मानसून सीजन में हरियाणा में 1.40 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान का नेतृत्व वन विभाग कर रहा है, जिसमें सरकारी विभागों, पंचायतों, नगर निकायों, शिक्षण संस्थानों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, स्वयंसेवी संगठनों, धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं तथा आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। अभियान की सबसे बड़ी ताकत जनभागीदारी : गौतम उन्होंने जोर दिया कि इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत जनभागीदारी है। हमारा उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि लगाए गए प्रत्येक पौधे का संरक्षण कर उसे एक विशाल पेड़ बनाना है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैसला, श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. दिनेश कुमार, डीसी डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर और जिला वन अधिकारी सुरेश कुमार पुनिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *