Headlines

पलवल में नाबालिग लड़की से गैंगरेप मामले में दो अरेस्ट:3 नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा, नशीला पदार्थ पिलाकर दिया वारदात को अंजाम




पलवल जिले में गदपुरी थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ हुए गैंगरेप मामले में तुरंत कार्रवाई की है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, वहीं दो नाबालिग आरोपियों को संरक्षण में लिया है। बालिग दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं, नाबालिग आरोपियों को जूवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश कर बाल सुधार गृह भेजा गया है। लड़की को झांसा देकर गाड़ी में बैठाया गदपुरी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि गदपुरी क्षेत्र के एक गांव की महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि उसकी 14 साल की नाबालिग बेटी को झांसा देकर और नशीला पदार्थ पिलाकर कुछ युवकों ने गाड़ी में बैठाया। इसके बाद उन्होंने रेप की वारदात को अंजाम दिया। शिकायत के आधार पर गदपुरी थाना पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया। इसके बाद जांच शुरू कर दी गई। एसपी ने दिए थे तुरंत कार्रवाई के निर्देश एसपी दीप्ति गर्ग ने मामले की संवेदनशीलता देखते हुए तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए थे। गदपुरी थाना प्रभारी की टीम ने पीड़िता की काउंसलिंग कराई और उसका मेडिकल परीक्षण भी करवाया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल आरोपियों राहुल उर्फ चिंटू और अजय को गिरफ्तार किया। वारदात में शामिल दो नाबालिग आरोपियों को भी पुलिस संरक्षण में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की गई। बाइक और मोबाइल फोन कब्जे में लिया पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपियों से पूछताछ और बरामदगी के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने राहुल और अजय को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। नाबालिग आरोपियों को नियमानुसार जूवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश कर बाल सुधार गृह भेजा गया। एसपी दीप्ति गर्ग ने कहा कि जिले में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि वारदात से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *